भीषण सड़क हादसा: दून में ट्रक-कार की जोरदार टक्कर। बमुश्किल बचा ड्राइवर 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में सड़क हादसों(Dehradun accident news) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के मोहब्बेवाला इलाके का है, जहां शनिवार सुबह एक ट्रक और कार (truck-car accident Uttarakhand)के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के […]

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में सड़क हादसों(Dehradun accident news) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के मोहब्बेवाला इलाके का है, जहां शनिवार सुबह एक ट्रक और कार (truck-car accident Uttarakhand)के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया, जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर फंस गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रक आशारोड़ी से देहरादून की ओर आ रहा था। इसी दौरान मोहब्बेवाला के पास एक कार चालक यूटर्न ले रहा था और अचानक रॉन्ग साइड में आ गया। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक आगे बढ़कर बिजली के पोल से जा भिड़ा।

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और SDRF टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ट्रक के केबिन में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल चालक की पहचान जुनैद (निवासी बागपत) के रूप में हुई है। उसे एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार चालक को भी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी विनोद गुसाईं के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ये महत्वपूर्ण खबरें भी जरूर पढ़े :

Uttarakhand News: 74,100 करोड़ का मास्टर प्लान, 5,735 किमी सड़कें होंगी पक्की, देहरादून में एलिवेटेड कॉरिडोर से ट्रैफिक होगा कम

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार। कई जिलों में अलर्ट जारी

UKSSSC News: सहकारी निरीक्षक व सहायक विकास अधिकारी भर्ती में 45 अभ्यर्थियों का चयन, मेरिट लिस्ट जारी

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी इसी मोहब्बेवाला क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक(truck accident Uttarakhand) का कहर देखने को मिला था, जिसमें कई वाहन आपस में टकरा गए थे और कई लोग घायल हुए थे। लगातार हो रहे ऐसे हादसे प्रशासन और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts