बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में Royal Challengers Bangalore एक बार फिर अपने खास ‘ग्रीन इनिशिएटिव’ को लेकर चर्चा में है। M. Chinnaswamy Stadium में Delhi Capitals के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में आरसीबी (Royal Challengers Bangalore vs Delhi Capitals)अपनी पारंपरिक लाल जर्सी के बजाय हरे रंग (RCB Green Jersey IPL 2026)की जर्सी में नजर आई। यह बदलाव सिर्फ लुक के लिए नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के एक बड़े संदेश का हिस्सा है।
2011 से जारी है ‘Go Green’ अभियान
आरसीबी ने साल 2011 में ‘Go Green’ पहल की शुरुआत की थी। इसके तहत टीम हर सीजन में एक मैच ग्रीन जर्सी पहनकर खेलती है। इस जर्सी की खास बात यह है कि इसे रिसाइकिल किए गए मटेरियल से तैयार किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और सतत विकास का संदेश देना है।
दुनिया की पहली कार्बन न्यूट्रल टी20 टीम
आरसीबी खुद को दुनिया की पहली कार्बन न्यूट्रल टी20 टीम के रूप में स्थापित कर चुकी है। टीम के सीईओ Rajesh Menon के अनुसार, फ्रेंचाइजी अब कार्बन पॉजिटिव बनने की दिशा में भी काम कर रही है।
इसके लिए टीम मैचों के दौरान होने वाले कार्बन उत्सर्जन का डेटा आधारित विश्लेषण कर उसे कम करने की रणनीति पर काम कर रही है।
स्टेडियम में भी दिखा पर्यावरण का असर
इस खास मुकाबले को आरसीबी ने एक मिशन के रूप में लिया है। दर्शकों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टिकट के जरिए फैंस बेंगलुरु मेट्रो का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा स्टेडियम में कचरा प्रबंधन और रीसाइक्लिंग को लेकर विशेष ऑडिट भी किए जा रहे हैं, ताकि पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सके।
फैंस को उम्मीद है कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली यह ग्रीन जर्सी आरसीबी के लिए इस मुकाबले में लकी साबित होगी।
ये भी पढ़े :
SRH vs CSK IPL 2026: हैदराबाद दर्ज करेगी तीसरी जीत या चेन्नई लगाएगी जीत की हैट्रिक




