आधार कार्ड अपडेट से पहले जान लें ये नियम,2 डिटेल्स दोबारा नहीं बदल पाएंगे आप

आधार कार्ड (aadhar card)एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत आज हर एक इंसान को है इसके बिना कई ऐसे काम है जो अधूरे रह जाते हैं चाहे वह सरकारी काम हो या प्राइवेट काम,
कई कामों में आज आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड में एक छोटी सी गलती भी आपके बैंक, सिम, सरकारी योजनाओं और KYC प्रोसेस को रोक सकती है।

अब जब आधार कार्ड(aadhaar card) इतना जरूरी डॉक्यूमेंट है तो इसमें दी गई सभी जानकारियां बेहद सही भरना बहुत जरूरी है, इसमें भरी गई एक भी गलत जानकारी आपके कई सारे कामों को अधर में लटका सकती हैं।

इसी के साथ आपके लिए यह जानना बेहद ही जरूरी है कि आधार कार्ड (aadhar card) में कुछ डिटेल्स ऐसी भी होती हैं जिन्हें आप बार-बार अपडेट नहीं कर सकते इसके लिए UIDAI ने बहुत ही सख्त नियम बनाए हुए हैं जिनका पालन करना हर यूजर के लिए बहुत जरूरी होता है।

UIDAI ने ये सख्त नियम इसलिए बनाए हैं ताकि कोई भी व्यक्ति बार-बार अपनी पहचान बदलकर सिस्टम का गलत फायदा ना उठा सके और आधार डाटा भी इन सख्त नियमों के चलते सुरक्षित रहता है।

पर्वतजन के इस आर्टिकल में आप जानेंगे ऐसी दो डिटेल्स जो जीवन में केवल और केवल एक बार ही बदली जा सकती है।

इसमें पहली है आपकी जन्म तिथी(aadhar card Date of Birth) और दूसरा है आपका जेंडर (aadhar card Gender)। अगर आपसे एक बार गलती हो गई और आपने इसे गलत भर दिया तो आपको दोबारा बदलाव करने की केवल और केवल एक ही बार अनुमति मिलेगी,अगर दोबारा में भी आपने इसमें बदलाव करते समय गलती कर दी तो फिर आप इसे दोबारा कभी नहीं बदल पाएंगे।

अब अगर आप अपने आधार कार्ड (aadhar card) में अपनी जन्मतिथि बदलना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट चाहिए होते हैं।आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलवाने के लिए आपको कुछ ऐसे डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है जो मान्यता प्राप्त हो जैसे जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट दसवीं की मार्कशीट या कोई ऐसा ही अन्य सरकारी मान्यता वाला डॉक्यूमेंट आपको चाहिए होगा, जिसमें आपकी वह जन्मतिथि लिखी हो जो आप अपने आधार कार्ड में करवाना चाहते हैं।

इसी के विपरीत अगर आपको आधार कार्ड में अपना जेंडर बदलवाना है तो उसके लिए किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती आपको बस अपने आधार इनरोलमेंट सेंटर(aadhar card centre) पर जाना होगा और वहां अपनी जानकारी देनी होगी, लेकिन यह ध्यान रखना होगा कि जेंडर में बदलाव सिर्फ और सिर्फ एक ही बार हो सकता है। आपके सेल्फ डिक्लेरेशन के आधार पर आपका जेंडर अपडेट कर दिया जाएगा।

आधार कार्ड में जन्मतिथि और जेंडर अपडेट करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जानिए:

Step 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट UIDAI की वेबसाइट पर जाकर login करना होगा और वहां अपना आधार कार्ड और आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर उसे पर आए ओटीपी के जरिए आप आसानी से लॉगिन कर पाएंगे।
Step 2: login करने के बाद आपको जो डैशबोर्ड वहां पर दिखाई देगा उसमें अपडेट आधार ऑनलाइन(adhar card update) का विकल्प भी आपको दिखाई देगा, उस पर क्लिक करके आप आगे बढ़ सकते हैं और इसके बाद वहां आपको वह जानकारी चुननी होगी,जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं जैसे जन्मतिथि या जेंडर।

Step 3: फिर आपको वहां अपनी जानकारी से जुड़े मान्यता प्राप्त डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे जैसे आपका जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट या कोई भी अन्य मान्यता प्राप्त आईडी प्रूफ। यह भी ध्यान रखें कि जो फोटो आप वहां अपलोड करें वह बिल्कुल साफ होनी चाहिए अगर साफ नहीं होगी तो आपकी रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी हो सकती है।

Step 4: जब आप वहां पर सभी सही जानकारी भर देंगे और उसके बाद दस्तावेज भी अपलोड कर देंगे तो वहां आपको कुछ शुल्क लगभग ₹50 ऑनलाइन ही जमा करना होगा, जिसके बाद आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा और आपको एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर भी मिल जाएगा, जिसकी मदद से आप अपने अपडेट का स्टेटस(aadhar card update status) आसानी से ट्रैक कर पाएंगे।

इसके बाद आप जब आपका आधार कार्ड अपडेट हो जाये तब आप इसे आसानी से डाउनलोड(aadhar card download online) भी कर सकते है ।

also read this:

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts