Fuel-Gas Supply Update: पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर केंद्र का बड़ा बयान! पढ़िए 

वैश्विक परिस्थितियों के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। सरकार ने साफ कहा है कि पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आम जनता को घबराने या अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। हाल के वैश्विक घटनाक्रमों के […]

वैश्विक परिस्थितियों के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है।

सरकार ने साफ कहा है कि पेट्रोल, डीजल और LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और आम जनता को घबराने या अनावश्यक खरीदारी करने की जरूरत नहीं है।

हाल के वैश्विक घटनाक्रमों के कारण ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

  • LPG और PNG की सप्लाई को प्राथमिकता।
  • अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को विशेष व्यवस्था।
  • जरूरी सेवाओं में कोई बाधा नहीं।

आपूर्ति बढ़ाने के लिए उठाए गए बड़े कदम

सरकार ने मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं:

  • रिफाइनरियों का उत्पादन बढ़ाया गया ।
  • शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग अवधि 21 से बढ़ाकर 25 दिन।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की अवधि तय।

इन कदमों से ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और दबाव कम होगा।

वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा

LPG पर दबाव कम करने के लिए सरकार ने:

  • केरोसिन और कोयले जैसे विकल्प उपलब्ध कराए।
  • छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं के लिए कोयले की आपूर्ति बढ़ाई।
  • राज्यों को नए LPG कनेक्शन देने की सलाह दी।

ये महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़े :

डिजिटल सिस्टम से पारदर्शिता

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया गया है:

  • 95% LPG बुकिंग ऑनलाइन।
  • 91% डिलीवरी DAC (Delivery Authentication Code) से।

इससे गैस की कालाबाजारी और हेराफेरी पर रोक लगाने में मदद मिल रही है।

रिकॉर्ड सप्लाई से स्थिति साफ

सरकार के अनुसार:

  • 7 अप्रैल 2026 को 53.5 लाख LPG सिलेंडर की डिलीवरी की गई
  • देश के किसी भी हिस्से में गैस की कमी नहीं

सरकार अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है:

  • हजारों छापे
  • बड़ी संख्या में सिलेंडर जब्त
  • नियम तोड़ने वाले डिस्ट्रीब्यूटर पर जुर्माना और निलंबन

सरकार की अपील

केंद्र सरकार ने जनता से अपील की है कि:

  • घबराएं नहीं ।
  • अनावश्यक स्टॉक न करें।
  • सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : इन सात जिलों पर भारी अगले 24 घंटे । मूसलाधार बारिश का अलर्ट;IMD अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित...

ब्रेकिंग : सोना-चांदी के लुढ़के दाम, निवेशक हुए सावधान! जानिए आज के पूरे हाल

नई दिल्ली(Gold Silver Price Today): हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 जुलाई) को सोना और चांदी के बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव...

Related Posts