चारधाम यात्रा से पहले स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने का खतरा। टावर पर चढ़ा एक्सरे टेक्नीशियन, जानिए मांग 

नौगांव (उत्तरकाशी), 19 अप्रैल 2026।नीरज उत्तराखंडी  चारधाम यात्रा के अहम समय से ठीक पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। अनुबंध नवीनीकरण न होने से नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन सोहन रावत रविवार शाम बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और तब तक नीचे न […]

नौगांव (उत्तरकाशी), 19 अप्रैल 2026।नीरज उत्तराखंडी 

चारधाम यात्रा के अहम समय से ठीक पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। अनुबंध नवीनीकरण न होने से नाराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन सोहन रावत रविवार शाम बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और तब तक नीचे न उतरने की चेतावनी दी, जब तक उसे अनुबंध विस्तार का आदेश नहीं मिल जाता।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और टेक्नीशियन से फोन के माध्यम से लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया। एसआई भूपेंद्र रावत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर डटे रहे ।

एक महीने से भटक रहे हैं टेक्नीशियन

जानकारी के अनुसार, जिले के नौगांव, बड़कोट, चिन्यालीसौड़, डुंडा और भटवाड़ी क्षेत्रों में आउटसोर्स के माध्यम से तैनात करीब 10 एक्सरे और लैब टेक्नीशियन पिछले एक वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं। इनका अनुबंध 17 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका है।
अनुबंध समाप्त होने के बाद से सभी टेक्नीशियन नवीनीकरण के लिए पिछले एक महीने से शासन और विभागीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया है।

चारधाम यात्रा पर पड़ सकता है असर

चारधाम यात्रा के दौरान इन क्षेत्रों के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में एक्सरे और पैथोलॉजी सेवाएं प्रभावित होने से तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर इसका सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने भेजा प्रस्ताव

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागेन्द्र रावत ने बताया कि एक्सरे और लैब टेक्नीशियनों के अनुबंध विस्तार के लिए महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, देहरादून को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही इस पर सकारात्मक कार्रवाई होगी।

इस घटना के चलते बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि क्या चारधाम यात्रा जैसे संवेदनशील समय में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों की अनदेखी क्या व्यवस्था पर भारी पड़ेगी? अब सभी की नजर शासन के फैसले पर टिकी है।

also read this:

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts