CBSE 12th Result 2026: जल्द जारी होगा सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट। जानिए बड़ी अपडेट

CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 10वीं (cbse 10 class Result) का रिजल्ट जारी होने के बाद अब लाखों छात्रों को सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट(cbse 12 class Result) का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 12वीं बोर्ड(cbse 12 class Result 2026 ) परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है और डाटा अपलोडिंग का काम आखिरी दौर में चल रहा है ।

इस बार सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट (cbse 10 class Result) काफी शानदार रहा,जिसे सीबीएसई ने 15 अप्रैल को घोषित किया था। सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट में कुल 93.70% छात्र पास हुए,जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है । लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99% रहा,वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.6% रहा और सबसे बड़ी बात यह थी कि 2 लाख से ज्यादा छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किया।

ऐसे ही 12वीं के छात्रों (Cbse 12 class Students)को भी उम्मीद है की उनका रिजल्ट भी दसवीं के छात्राओं की तरह बेहतरीन हो सकता है। 12वीं की परीक्षा देने वाले सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पिछले साल सीबीएसई ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट (Cbse 12 class out)13 में 2025 को जारी किया था, लेकिन जिस तरीके से इस बार सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट भी जल्दी जारी कर दिया था, इसीलिए 12वीं के छात्रों को भी उम्मीद है कि जल्द ही 12वीं का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि Cbse 12 class Result 2026 अप्रैल के अंत में या मई के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है।

रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट:

रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर लिंक एक्टिव हो जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद इन वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालकर आसानी से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

Also Read This:

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts