भीषण हादसा:ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, महिला की मौत, 7 घायल

ऋषिकेश/टिहरी: उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कौडियाला के पास सरिया से लदे खड़े ट्रक से एक अनियंत्रित कार जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कार में कुल 08 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

महिला की मौके पर मौत

जानकरी के अनुसार , हादसे में मृत महिला की पहचान धूमा देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई, जिनकी की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनका शव वाहन के मलबे में बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलते ही SDRF की टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने आरी और अन्य उपकरणों की मदद से कार के हिस्सों को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और सिविल पुलिस को सौंप दिया।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

कार में सवार अन्य 07 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। प्राथमिक जांच में कार के अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

Also Read This :

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts