विश्व पर्यावरण दिवस पर जिज्ञासा विश्वविद्यालय में पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री एंड फिशरीज तथा स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) शंकर रामामूर्ति ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है।

उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जलवायु परिवर्तन से निपटने का प्रभावी उपाय है वृक्षारोपण

इस अवसर पर स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के डीन प्रो. (डॉ.) सुरेश चंद्र नायक और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री एंड फिशरीज के विभागाध्यक्ष डॉ. फैसल ने भी पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी और टिकाऊ उपायों में से एक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी लिया हिस्सा

पौधारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर टेक एक्सपर्ट शहनवाज फैसल सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्यों ने पौधे लगाकर हरित पर्यावरण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रेरणा ध्यानी, असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री एंड फिशरीज द्वारा किया गया।

हरित और स्वच्छ पर्यावरण का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Also Read:

👉 यमुनोत्री यात्रा में सिंगापुर की महिला श्रद्धालु समेत दो की गई जान। मृतकों का आंकड़ा 16 पहुंचा
👉 बड़ी खबर: सीएम हेल्पलाइन पर मिली हजारों लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त। विभागों को दी चेतावनी
👉 बड़ी खबर: मुख्य सचिव के तेज रफ्तार फ्लीट वाहन से हादसा। कई को मारी टक्कर, जनता में आक्रोश

Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts