राज्यसभा का चुनाव कार्यक्रम तय

उत्तराखण्ड राज्य से राज्य सभा हेतु निर्वाचित सदस्य श्री महेन्द्र सिंह माहरा दिनांक 02 अप्रैल 2018 को अपना कार्यकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने बताया कि श्री महेन्द्र सिंह माहरा की सेवानिवृत्ति के उपरान्त होने वाली रिक्ति की पूर्ति हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित […]

उत्तराखण्ड राज्य से राज्य सभा हेतु निर्वाचित सदस्य श्री महेन्द्र सिंह माहरा दिनांक 02 अप्रैल 2018 को अपना कार्यकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने बताया कि श्री महेन्द्र सिंह माहरा की सेवानिवृत्ति के उपरान्त होने वाली रिक्ति की पूर्ति हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसके अनुसार 05 मार्च 2018(सोमवार) को अधिसूचना जारी की जायेगी, 12 मार्च 2018 (सोमवार) को नाम निर्देशित करने की अन्तिम तिथि होगी, 13 मार्च 2018(मंगलवार) को नाम निर्देशनों की संवीक्षा की जायेगी, 15 मार्च 2018(गुरूवार) को अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तिथि होगी, 23 मार्च 2018(शुक्रवार) यदि आवश्यक हुआ तो मतदान होगा, मतदान का समय पूर्वाह्न 09 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक होगा, 23 मार्च 2018(शुक्रवार) के अपरान्हः 05 बजे मतगणना की तिथि एवं समय होगा। जबकि 26 मार्च 2018(सोमवार) को वह तारीख जिससे पूर्व निर्वाचन सम्पन्न करा लिया जाएगा।

Also Read This

दो गाड़ियों की भिड़ंत के बाद बवाल, नशे में धुत युवकों पर मारपीट का आरोप; हिरासत में 6 लोग

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के ज्यूलिकोट में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद जोरदार मारपीट। घायलों को अस्पताल और आरोपियों को पुलिस नैनीताल कोतवाली...

पिथौरागढ़ में मिली प्रागैतिहासिक शैलचित्रों की खोज, मानव सभ्यता के प्राचीन इतिहास से जुड़े मिले संकेत

रिपोर्ट - सुशील खत्रीपर्वतारोही एवरेस्ट विजेता द्वारा खोजी गई यह चित्रकारी भूनिगांव, मढ़ सिलोली, पिथौरागढ़ मुख्यालय की पहली ऐतिहासिक ख़ोज है।मनीष कसनियाल द्वारा यह...

Related Posts