जयप्रकाश
श्रीनगर गढ़वाल ——–
राजकीय उप जिला चिकित्सालय संयुक्त अस्पताल श्रीनगर गढ़वाल में कार्यरत रेडियोलेजिस्ट विभाग में डॉ रचित गर्ग को सी. एम. एस का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
आपको बता दे कि इस पद पर पहले से कार्यरत डॉ विमल गुसाई जिनका स्थानांतरण वार्षिक स्थानांतरण एक्ट 2026-027 के तहत संयुक्त अस्पताल सी. एम एस पद से चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक कार्यालय देहरादून को हुआ है, जिसको देखते हुए डॉ रचित गर्ग रेडियोलॉजिस्ट को अपने पद के साथ साथ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार भी मिल गया है।
डॉक्टर गर्ग जो विगत लंबे समय से निस्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं गढ़वाल में दे रही हैं। गढ़वाल में एकमात्र रेडीयोलीजिस्ट उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल में ही नहीं बल्कि जनपद टिहरी गढ़वाल हिंडोलाखाल देवप्रयाग उप जिला चिकित्सालय में भी सप्ताह के तीन दिन निशुल्क सेवाएं वहां पर जनता को देते हैं।
डॉक्टर रचित गर्ग जो पिछले बैकुंठ चतुर्दशी मेले में द्वि झणो कि स्वाणी जोड़ी में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।सरल सौम्य मृदुभाषी डॉ गर्ग जब से श्रीनगर गढ़वाल में रेडियोलॉजिस्ट विभाग को संभाला है तो दूर दराज से आए मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।






