क्राइम : नौ लिफ्ट सिंचाई योजनाओं से उपकरण चोरी, सिंचाई व्यवस्था पर संकट

लघु सिंचाई खंड की एक और योजना बनी चोरों का निशाना, 16 अन्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी  लघु सिंचाई खंड की एक और लिफ्ट सिंचाई योजना में उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही क्षेत्र में चोरी से प्रभावित लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की संख्या […]

  • लघु सिंचाई खंड की एक और योजना बनी चोरों का निशाना, 16 अन्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी 
लघु सिंचाई खंड की एक और लिफ्ट सिंचाई योजना में उपकरण चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही क्षेत्र में चोरी से प्रभावित लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से कई क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है और काश्तकारों के सामने पानी का संकट खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार चोरों ने लघु सिंचाई खंड के पंप हाउस के ताले तोड़कर मोटर, मोनोब्लॉक, केबल समेत अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चोरी किए हैं। इससे पहले भी आठ लिफ्ट सिंचाई योजनाओं से उपकरण चोरी हो चुके हैं। उपकरण चोरी होने के कारण इन योजनाओं से सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति ठप है।

क्षेत्र में लघु सिंचाई खंड की नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंडों में संचालित अन्य 16 लिफ्ट सिंचाई योजनाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इन योजनाओं में लगे महंगे उपकरण भी चोरों के निशाने पर होने की आशंका है। ग्रामीणों ने विभाग से सभी पंप हाउसों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि उनके जिला पंचायत वार्ड की तीन लिफ्ट सिंचाई योजनाओं से उपकरण चोरी हो चुके हैं। इससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित है और काश्तकार लगातार पानी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

लघु सिंचाई खंड के सहायक अभियंता विपिन तोमर ने बताया कि चोरी से प्रभावित सभी योजनाओं के संबंध में पुरोला थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। पंप ऑपरेटरों की ओर से भी पुलिस को चोरी की सूचना दी जा चुकी है।

वहीं, पुरोला थाने के एसआई भूपेंद्र रावत ने बताया कि विभाग की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस टीम घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच कर रही है और चोरी की घटनाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हरिद्वार में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में...

जौनसारी ST प्रमाणपत्र: निवास बनाम जनजातीय पहचान, आखिर पात्रता की कसौटी क्या?

जौनसारी जनजाति प्रमाणपत्र पर बड़ा संवैधानिक सवाल जौनसार-बावर में निवास पर्याप्त या अधिसूचित जौनसारी समुदाय की सदस्यता जरूरी? 1967 की राष्ट्रपति अधिसूचना से...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts