बड़ी खबर: सीएम धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’

नशा उन्मूलन अभियान और जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए मिला सम्मान देहरादून। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, देहरादून के चेयरमैन एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को उनके सामाजिक सरोकारों, नशा उन्मूलन अभियान तथा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च […]

  • नशा उन्मूलन अभियान और जरूरतमंद मेधावी विद्यार्थियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए मिला सम्मान

देहरादून। CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, देहरादून के चेयरमैन एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को उनके सामाजिक सरोकारों, नशा उन्मूलन अभियान तथा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

देहरादून के एक निजी होटल में इंडिया वाइस न्यूज चैनल द्वारा आयोजित ‘देवभूमि से विकास संवाद’ कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी पिछले 18 वर्षों से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर अभियान चला रहे हैं। सजग इंडिया के माध्यम से संचालित इस अभियान के तहत अब तक लाखों युवाओं तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जा चुका है।

1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख युवाओं से सीधा संवाद

युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ललित मोहन जोशी उत्तराखंड एवं आसपास के राज्यों के 1,500 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 8 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर चुके हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सुपर-300 मिशन: हर वर्ष 300 जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क उच्च शिक्षा

सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी ललित मोहन जोशी द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। उनके नेतृत्व में संचालित ‘सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम’ के अंतर्गत प्रतिवर्ष आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों के 300 योग्य छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत ट्यूशन फीस में छूट के साथ निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को चिकित्सा, पैरामेडिकल, प्रबंधन, कंप्यूटर, होटल मैनेजमेंट, विधि सहित विभिन्न व्यावसायिक एवं उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में अध्ययन का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

वीर नारियों और सैनिक परिवारों के बच्चों को भी निःशुल्क शिक्षा की पहल

सुपर-300 मिशन का विस्तार करते हुए भारतीय सेना में सेवारत सैनिकों के आश्रितों तथा वीर नारियों के बच्चों को भी निःशुल्क उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य सैनिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उनके भविष्य को सशक्त बनाना है। यह प्रयास देश के सैनिकों एवं उनके परिवारों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी दर्शाता है।

ललित मोहन जोशी का मानना है कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा और उसके सपनों के आड़े नहीं आना चाहिए। इसी सोच के साथ वे एक ओर युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रयासरत हैं, वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’ उनके इन्हीं निरंतर सामाजिक, शैक्षिक एवं जनकल्याणकारी प्रयासों को मिली एक महत्वपूर्ण पहचान है। सजग इंडिया के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण और सुपर-300 मिशन के माध्यम से जरूरतमंद एवं सैनिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की उनकी पहल समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Also Read This

उम्रकैद काट चुके कैदियों की रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त, संतोष राय समेत दो कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से आजीवन कारावास की सजा काट चुके कैदियों की रिहाई से जुड़े मामले में...

हादसा : बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश , पायलट समेत 6 लोग सवार

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts