बड़ी खबर : कंगना रनौत के करवाचौथ व्रत वाले भ्रामक वीडियो पर बवाल, देहरादून में FIR दर्ज

देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गलत तथ्यों के साथ प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में देहरादून के राजपुर थाने में अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि पुराने […]

देहरादून: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के एक पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और गलत तथ्यों के साथ प्रसारित करने का मामला सामने आया है। इस मामले में देहरादून के राजपुर थाने में अज्ञात सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोप है कि पुराने वीडियो को गलत कैप्शन और टिप्पणियों के साथ साझा कर यह प्रचारित किया गया कि कंगना रनौत ने 29 अक्टूबर 2026 को करवाचौथ के अवसर पर प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए वैवाहिक व्रत रखा था।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी गई है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के अनुसार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा शर्मा ने 16 नवंबर को राजपुर थाने में इस संबंध में तहरीर दी। उन्होंने शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा कंगना रनौत का वीडियो पुराना है। इस वीडियो में कंगना राजस्थान के जोधपुर स्थित गणेश मंदिर, श्री चामुंडा मंदिर और गजानन महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना करती दिखाई दे रही हैं।

आरोप है कि कुछ सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों ने इस पुराने वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भ्रामक कैप्शन, रील और टिप्पणियों के साथ साझा किया। इसके जरिए वीडियो को करवाचौथ और प्रधानमंत्री की दीर्घायु के लिए रखे गए व्रत से जोड़कर प्रचारित किया गया।

कंगना की छवि खराब करने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया कि वीडियो को गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर सांसद कंगना रनौत की सामाजिक प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के सम्मान और धार्मिक परंपराओं को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की पोस्ट और टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

IT एक्ट और BNS की धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 275/26 दर्ज किया है। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66C और 66D के साथ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने इसकी विवेचना डालनवाला के प्रभारी निरीक्षक को सौंपी है। पुलिस अब संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट, वीडियो के प्रसार और भ्रामक कैप्शन पोस्ट करने वालों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित करने वाले अकाउंट संचालकों की जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

सोना-चांदी के दाम लुढ़के ; क्या अब ₹1 लाख तक आएगा भाव?

नई दिल्ली, 16 नवंबर 2026। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रिकॉर्ड ऊंचाई...

बड़ी खबर: यहाँ पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद ,सड़क पर गिरे भारी बोल्डर;टला बड़ा हादसा

त्यूणी, 16 नवंबर। नीरज उत्तराखंडी जगाधरी-पांवटा-रोहड़ू (जेपीआरआर) राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुख्य बाजार त्यूणी के निकट झरने के पास सोमवार सुबह पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा...
Parvatjan Team
Parvatjan Team
Parvatjan Team is dedicated to delivering the latest, accurate, and reliable news from Uttarakhand. We cover local issues, administrative updates, public interest stories, and breaking news in a clear and simple manner.

Related Posts