देखिए वीडियो : भाजपा नेता कैसे दरोगा को धमकाता है

कृष्णा बिष्ट रुद्रपुर में बी.जे.पी के नेता द्वारा महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब रुद्रपुर के ही एक और बी.जे.पी नेता का पुलिस कर्मी को अपनी ड्यूटी करते हुए धमकाने का मामला सामने आया है ! मामला 9 अप्रैल का है, जब पंतनगर विश्वविद्यालय मे नेपाल […]

कृष्णा बिष्ट
रुद्रपुर में बी.जे.पी के नेता द्वारा महिलाओं के साथ की गई बदसलूकी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब रुद्रपुर के ही एक और बी.जे.पी नेता का पुलिस कर्मी को अपनी ड्यूटी करते हुए धमकाने का मामला सामने आया है !
मामला 9 अप्रैल का है, जब पंतनगर विश्वविद्यालय मे नेपाल के प्रधानमंत्री का कार्यक्रम चल रहा था, वी.वी.आई.पी मूवमेंट के कारण पूरे इलाके मे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा चौकसी बरती जा रही थी, इस ही दौरान बी.जे.पी जिला महामंत्री विवेक सक्सेना का विश्वविद्यालय गेट पर एक पुलिस कर्मी के साथ बदसलूकी का विडियो सामने आया है, जिसमे साफ देखा जा सकता है कि बी.जे.पी नेता ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी से बदसलूकी करते हुए एसएसपी को फोन करने की बात कर रहा है।
 यहाँ तक कि वीडियो बनाने वाले शख्स  से भी यह बोलते दिखाई दे रहा है कि वो किसी से नही डरता है। सत्ता के नशे मे यह नेता इस कदर मदमस्त है कि बेवजह ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी को अपने कोप का भाजन बना रहा है।
इस मामले पर जिले के पुलिस कप्तान डॉ. सदानंद दाते ने मामले की जाँच कर वैधानिक कार्यवाही की बात कही है !

पुलिस अधिकारी अपने सिपाही को धमकाए जाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में क्या कार्यवाही करते हैं, यह तो अलग बात है, लेकिन देखना यह भी है कि  भय और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने की बात करने वाली भाजपा अपने इस पदाधिकारी की गुंडागर्दी पर क्या एक्शन लेती है

Also Read This

दो गाड़ियों की भिड़ंत के बाद बवाल, नशे में धुत युवकों पर मारपीट का आरोप; हिरासत में 6 लोग

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के ज्यूलिकोट में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद जोरदार मारपीट। घायलों को अस्पताल और आरोपियों को पुलिस नैनीताल कोतवाली...

पिथौरागढ़ में मिली प्रागैतिहासिक शैलचित्रों की खोज, मानव सभ्यता के प्राचीन इतिहास से जुड़े मिले संकेत

रिपोर्ट - सुशील खत्रीपर्वतारोही एवरेस्ट विजेता द्वारा खोजी गई यह चित्रकारी भूनिगांव, मढ़ सिलोली, पिथौरागढ़ मुख्यालय की पहली ऐतिहासिक ख़ोज है।मनीष कसनियाल द्वारा यह...

Related Posts