हाइड्रो प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट की रोक

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश के निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है।  हाई कोर्ट ने यह रोक रुद्रप्रयाग की हिमाद्रि जन कल्याण संस्थान की जनहित याचिका पर लगाई है। वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए […]

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रदेश के निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है।

 हाई कोर्ट ने यह रोक रुद्रप्रयाग की हिमाद्रि जन कल्याण संस्थान की जनहित याचिका पर लगाई है। वरिष्ठ न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मलबे का निस्तारण भी नदियों से 500 मीटर की दूरी पर ही किया जाए।
 कोर्ट ने निर्देश दिए कि यदि इसका उल्लंघन हुआ तो जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से दोषी माने जाएंगे। याचिकाकर्ता संस्था के वकील कार्तिकेय हरि गुप्ता के अनुसार यह जनहित याचिका नदियों में अवैध रूप से मलवे के निस्तारण पर रोक लगाने के लिए की गई थी। उन्होंने न्यायालय से पर्यावरण संरक्षण और संतुलित विकास के मद्देनजर दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया था।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts