स्वच्छता अभियान को और मजबूती प्रदान की जायेगीः मुख्यमंत्री 

जनपदवार स्वच्छता अभियान के अनुश्रवण की जिम्मेदारी दी जायेगी वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में स्वच्छता अभियान को और मजबूती प्रदान करने के लिए शीघ्र ही मुख्य सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार स्वच्छता अभियान के अनुश्रवण की जिम्मेदारी देने की बात मुख्यमंत्री  आज कही। उन्होने कहा कि देहरादून में डम्पिंग ग्राउण्ड, रिस्पना तथा सुसवा नदी […]

जनपदवार स्वच्छता अभियान के अनुश्रवण की जिम्मेदारी दी जायेगी वरिष्ठ अधिकारियों को

प्रदेश में स्वच्छता अभियान को और मजबूती प्रदान करने के लिए शीघ्र ही मुख्य सचिव समेत सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदवार स्वच्छता अभियान के अनुश्रवण की जिम्मेदारी देने की बात मुख्यमंत्री  आज कही। उन्होने कहा कि देहरादून में डम्पिंग ग्राउण्ड, रिस्पना तथा सुसवा नदी में दुर्गन्धनाशक एंजाइम के छिड़काव से उत्साहवर्द्धक परिणाम  आने से शीघ्र ही एक समय सीमा निर्धारित कर देहरादून की नदियों को दुर्गन्ध मुक्त करने के साथ ही उनकी स्वच्छता एवं निर्मलता की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाया जायेगा। मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के महानगर ईकाई के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने यह विचार व्यक्त किये। उन्होंने भीम आधार एप को आधुनिक क्रांति बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसका प्रयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को ग्रीन एनर्जी और वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों की ओर भी प्रोत्साहित किया जायेगा। एलईडी बल्बों के प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जाना जरूरी है।

Also Read This

ब्रेकिंग : करवाचौथ पर महिला कर्मचारियों को तोहफा; सार्वजनिक अवकाश घोषित

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने करवाचौथ के अवसर पर प्रदेश की महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार...

RTI की धार पर सवाल: कानून 30 दिन में सूचना का हक देता है, लेकिन आयोग तक पहुंचते-पहुंचते सालों का इंतजार!

देशभर में 3.85 लाख अपीलें लंबित; उत्तराखंड में 20 साल में 13.46 लाख RTI आवेदन, आयोग तक पहुंचे 59,750 मामलेदेहरादून। रिपोर्ट—नीरज उत्तराखंडीसूचना का...

Related Posts