राजस्व अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार। पूर्व सैनिक से मांगी थी रिश्वत

राजस्व विभाग के दस्तावेजों में एक गलती को सुधारने के लिए सर्वे कानूनगो को रिश्वत की मांग कर रहा था।
किशन सिंह नेगी पुत्र  स्वर्गीय विजय राम नेगी नाम का यह अधिकारी देहरादून के पटेलनगर स्थित बंदोबस्त कार्यालय में तैनात है यह अधिकारी देहरादून के कालसी स्थित थुराउ गांव का निवासी है
 सेना के एक रिटायर्ड कर्मचारी गिरीश चंद्र जब अपने जमीन के दस्तावेजों में पिता के नाम को लेकर एक सुधार के संबंध में सर्वे कानूनगो से मिले तो उसने रिश्वत की मांग की।
 पूर्व सैनिक ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी और विजिलेंस ने सर्वे कानूनगो को देहरादून के पटेल नगर स्थित उसके कार्यालय से ही गिरफ्तार कर दिया।
राजस्व अधिकारी को आज दोपहर 3:30 बजे गिरफ्तार किया गया। सतर्कता निदेशक ने विजिलेंस टीम को उत्साहवर्धन के लिए नगद पुरस्कार की भी घोषणा की।
आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है
 विजिलेंस ने बताया कि कल उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts