इन-इन जिलों में 29 जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र

टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग , उत्तरकाशी तथा नैनीताल के जिलाधिकारियों ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। गौरतलब है कि 26 जनवरी को ही भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने एक पूर्वानुमान के तहत 29 जनवरी को राज्य की ऊंचाई वाले स्थानों में बरसात तथा बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावनाएं व्यक्त की थी इसी […]

टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग , उत्तरकाशी तथा नैनीताल के जिलाधिकारियों ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को ही भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने एक पूर्वानुमान के तहत 29 जनवरी को राज्य की ऊंचाई वाले स्थानों में बरसात तथा बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावनाएं व्यक्त की थी इसी के मद्देनजर उपरोक्त जनपदों के जिलाधिकारियों ने 29 तारीख बुधवार को 1 से 12 तक की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित करने के आदेश पारित किए है।

हालांकि नैनीताल टिहरी स्कूल के प्रधानाचार्य तथा समस्त शैक्षणिक और अन्य कर्मचारियों को स्कूलों में उपस्थित रहने की निर्देश दिए गए हैं। किंतु उत्तरकाशी, चमोली मे अध्यापकों की छुट्टी के विषय पर कुछ नही कहा गया है।

Also Read This

बड़ी खबर: सोना-चांदी में लगातार दूसरे दिन उछाल,निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 26 जून 2026। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी रहा।...

शर्मनाक: जेल से छूटते ही फिर बना हैवान! 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म,हुआ गिरफ्तार 

पिथौरागढ़, 26 जून 2026। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज...

Related Posts