वीडियो:पोस्ट ऑफिस की दबंग महिला कर्मचारी ,पोस्ट ऑफिस में आने से डरते हैं ग्राहक

अनुज नेगी जनपद पौड़ी में कोटद्वार में संचालित पोस्ट ऑफिस इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता नजर आ रहा है। सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी उपभोक्ता इस पोस्ट ऑफिस से काफी निराश नजर आ रहे हैं, क्योंकि जब भी उपभोक्ता अपना काम कराने जाते हैं तो उन्हें पोस्ट ऑफिस के दबंग कर्मचारी बेअदबी […]

अनुज नेगी
जनपद पौड़ी में कोटद्वार में संचालित पोस्ट ऑफिस इन दिनों अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाता नजर आ रहा है। सुविधाएं उपलब्ध होने के बाद भी उपभोक्ता इस पोस्ट ऑफिस से काफी निराश नजर आ रहे हैं, क्योंकि जब भी उपभोक्ता अपना काम कराने जाते हैं तो उन्हें पोस्ट ऑफिस के दबंग कर्मचारी बेअदबी मारपीट में लिए तैयार हो जाती है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Lf44bJsPZP0

 

पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी किस कदर से ग्राहकों के साथ अभद्रता व मारपीट के लिए तैयार हो जाते है इसका उदहारण आज पौड़ी जनपद के कोटद्वार में देखने को मिला।
कोटद्वार के पदमपुर स्थित पोस्ट ऑफिस में एक महिला ग्राहक ने जब अपनी शिकायत पोस्ट ऑफिस के महिला कर्मचारी से करनी चाही और पोस्ट ऑफिस की इस महिला कर्मचारी से नाम जो पूछ लिया इतने में ही यह महिला कर्मचारी महिला ग्राहक व उनके साथी से मारपीट करने पर उतर आई। इतना ही नही महिला ग्राहक का साथी जब अपने मोबाइल में इस महिला कर्मचारी की बेेेअदबी  अपने मोबाइल से कवर कर रहा था तो यह  कर्मचारी मोबाइल तोड़ने के लिए तैयार हो गई।इससे जाहिर होता है यह कर्मचारी आम ग्राहकों से किस तरह पेश आती होगी,इस महिला कर्मचारी से आम उपभोक्ता पहले से ही बहुत परेशान है,लोगों ने इस महिला कर्मचारी की शिकायत बार बार पोस्ट ऑफिस के उच्च अधिकारियों से की मगर आज तक इस दबंग कर्मचारी पर कोई भी कार्यवाही नही की गई।

Also Read This

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

ब्रेकिंग : नौ जिलों में अगले तीन घंटे येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना

देहरादून।नीरज उत्तराखंडी मौसम विभाग ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए अगले तीन घंटों के दौरान येलो अलर्ट जारी किया...

Related Posts