दो लाख में हेलीकॉप्टर बुक करके घायल बेटे को पहुंचाया एम्स

– नवल खाली —————————————————————————- 26 वर्षीय प्रदीप निवासी घाट उसतोली जोकि सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया था । जिसे गोपेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया पर चिकित्सको ने गम्भीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी । उसके बाद घरवालों ने शासन प्रशासन से हेलीकॉप्टर की मांग की पर कोई सकारात्मक जवाब न […]

– नवल खाली
—————————————————————————-
26 वर्षीय प्रदीप निवासी घाट उसतोली जोकि सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गया था । जिसे गोपेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया पर चिकित्सको ने गम्भीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी । उसके बाद घरवालों ने शासन प्रशासन से हेलीकॉप्टर की मांग की पर कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर स्वयं ही घरवालों ने सवा दो लाख में देहरादून से हेलीकॉप्टर बुक करके मंगवाया ।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर सरकारें कब अपनी जनता के लिए संजीदा होंगी ।
पहाड़ो में न डॉक्टर ,न अस्पतालों में सुविधाएं , ऐसे में एयर एंबुलेंस के दावे भी हवा हवाई ।


दूसरा अहम व महत्वपूर्ण विषय यह कि उड़ान योजना में देहरादून से गौचर का किराया लगभग 4100 रुपये है , एक हेली में 6 लोग तक बैठ सकते हैं । तो देहरादून गौचर आने जाने में इस हिसाब से हेली कम्पनी लगभग 50 हजार में अपना एक चक्कर पूरा कर लेती है पर एक बीमार व्यक्ति को ले जाने के लिए दो लाख रुपये लेती है ।
कुलमिलाकर पहाड़ वासियों के लिए सरकारें कभी भी संजीदा नही रही हैं ।

Also Read This

एक्शन: दोगुनी रकम और भारी मुनाफे का झांसा देकर लाखों की निवेश धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

उत्तरकाशी, 26 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी निवेश पर अधिक ब्याज, भारी मुनाफा और कम समय में जमा पूंजी दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से कथित...

बड़ी खबर: उर्मिला सनावर पर एक और मुकदमा दर्ज, पढ़िए 

देहरादून: अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब देहरादून की नगर...

Related Posts