एक्सक्लूसिव वीडियो : बागेश्वर मे ‘देवबार’ से शराब की अवैध बिक्री, प्रशासन का संरक्षण

बागेश्वर। अब इसे प्रशासन की गहरी नींद कहें या अफसरों का स्वार्थ। वीडियो सारी हकीकत बयां कर रही है। बागेश्वर के भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास खुले देवबार से दिन दहाड़े शराब की पेटियां सप्लाई हो रही हैं। देखिए वीडियो  https://youtu.be/i3xjb_6VrBM   ऐसा नहीं है कि अफसरों को इसका संज्ञान नहीं है। बागेश्वर से पिंडारी […]

बागेश्वर। अब इसे प्रशासन की गहरी नींद कहें या अफसरों का स्वार्थ। वीडियो सारी हकीकत बयां कर रही है। बागेश्वर के भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास खुले देवबार से दिन दहाड़े शराब की पेटियां सप्लाई हो रही हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/i3xjb_6VrBM

 

ऐसा नहीं है कि अफसरों को इसका संज्ञान नहीं है। बागेश्वर से पिंडारी ग्लेशियर को जाने वाले इस मोटर मार्ग पर शराबियों को देवबार पहला पड़ाव होता है। देवबार में सुरा की घूंट के बाद ही आगे की यात्रा तय होती है।

अगर आगे भी आप शराब ले जाना चाहते हैं तो देवबार से कभी भी कहीं भी आपको इनके गुर्गों द्वारा आपको उपलब्ध करा दी जायेगी, अक्सर ऐसा दावा किया जाता है।

यही कारण है कि जिला मुख्यालय में अफसरों की नाक के नींचे खुलेआम शराब का अवैध कारोबार वर्षों से बदस्तूर जारी है। अब आम जनता की परेशानी की बात, दरअसल जिस मकान में देवबार खोला गया है वह पूरी तरह से मानकों के विपरीत है। शासन के मानकों में साफ लिखा गया है कि कोई भी शराब की दुकान मंदिर के नजदीक नहीं होगी।

जबकि देवबार के बगल में कई दशक पुराना ऐतिहासिक राममंदिर का गेट है। देवबार की अपनी कोई निजी पार्किंग भी नहीं है। जिस मकान पर देवबार के मालिक ने जबरन कब्जा किया हुआ है वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित का आवासीय भवन है। अब किस अफसर ने किन किन मानकों के तहत देवबार को संचालन की अनुमति दी ये तो देव ही जानें……..!

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts