पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एक्सक्लूसिव : मुख्यमंत्री के आदेश की पहले दिन ही निकली हवा। विधानसभा में नहीं बैठा एक भी मंत्री

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऐलान किया था कि अब से हर सप्ताह के बुधवार और बृहस्पति वार को मुख्यमंत्री तथा सभी मंत्री विधानसभा में बैठेंगे और जनता से मिलेंगे। लेकिन वह निराश हुए।

February 19, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
आज मुख्यमंत्री सज धज कर विधानसभा पहुंचे लेकिन उनके स्वागत को विधानसभा में एक भी मंत्री नहीं पहुंचा।
 यह एक तरह से मंत्रियों का खुला ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ था। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आजकल नेतृत्व परिवर्तन को लेकर खासे परेशान हैं और दिल्ली में भी अपना असफल शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। पुलवामा शहीदों की श्रद्धांजलि के बहाने दिल्ली में 57 विधायकों को बुलाए जाने के बावजूद मात्र सात आठ विधायक ही उनके निमंत्रण पर वहां शामिल हुए थे।
 अब विधानसभा में पहले ही दिन एक भी मंत्री द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं कराने के कारण विधानसभा में जनसुनवाई फ्लॉप शो साबित हुई। लगभग 3 दर्जन लोग अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले, जिनमें सरकारी अधिकारी आदि ही ज्यादा थे।
 गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा दफ्तर में मंत्रियों की ड्यूटी लगाई थी कि वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, लेकिन एक आध महीने के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत का यह आदेश भी हवा में उड़ा दिया गया था।
 इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जनता दरबार भी बढती वीरानगी के चलते लगभग समाप्त हो चले हैं। फरियादियों की फरियादें फिजूल जाने से धीरे-धीरे भाजपा दफ्तर में बुलाए जाने वाले जनता दरबार और मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत जनता दरबार में फरियादियों की संख्या घटती चली गई और ये समाप्त हो गये।
 अकर्मण्यता के चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी पर आए संकट को डैमेज कंट्रोल करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रत्येक सप्ताह के बुधवार और बृहस्पतिवार को यह ऐलान किया था कि स्वयं मुख्यमंत्री और मंत्री विधानसभा में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे लेकिन पहले दिन ही सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के फरमान को आइना दिखा दिया।
 इससे पता चलता है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के हुकुम का इकबाल कितना बुलंद रह गया है।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : महाराज हो सकते हैं उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री ? आज राष्ट्रीय न्यूज वेबसाइट ने जताई संभावना

Next Post

फाॅरेस्ट भर्ती घोटाले मे बनी एसआईटी। विरोध मे विपक्ष और बेरोजगार । परीक्षा निरस्तीकरण की मांग।

Next Post

फाॅरेस्ट भर्ती घोटाले मे बनी एसआईटी। विरोध मे विपक्ष और बेरोजगार । परीक्षा निरस्तीकरण की मांग।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • डीएम ने सुनी जनता की बात: 129 शिकायतें, तुरंत एक्शन के आदेश
  • बड़ी खबर: राजस्व कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार। पहले दिन से ही चरमराई व्यवस्थाएं..
  • बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के नए डीएम बने मयूर दीक्षित। निकिता खंडेलवाल को टिहरी की जिम्मेदारी..
  • बिग एक्शन: दो IAS, एक PCS समेत 12 अफसर सस्पेंड…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!