ब्रेकिंग : रंगदारी मांगने मे अमर उजाला का पत्रकार साथी संग गिरफ्तार

विक्रम सिंह 

ऋषिकेश कोतवाली में पत्रकार के विरुद्ध न्यायालय के आदेश किया था, मुकदमा दर्ज।

देहरादून सहित देश के विभिन्न राज्यों से प्रकाशित अमर उजाला दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर दर्ज किए गए मुकदमे के बाद फरार चल रहे पत्रकार व उसके एक साथी होटल मालिक को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।

इसके बाद पत्रकार के अन्य साथियों में भी हड़कंप मच गया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के अनुसार न्यायालय के आदेश पर ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी रितेश शाह के अनुसार 22फरवरी को कोतवाली ऋषिकेश में ऋषिकेश निवासी शिकायतकर्ता के प्रार्थनापत्र पर न्यायालय पंचम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून के आदेश पर अमर उजाला के पत्रकार महेन्द्र सिंह के द्वारा धमकी देकर रूपये मांगने व रूपये न देने पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

इसमें कहा गया था कि ऋषिकेश के एक ठेकेदार ने न्यायालय देहरादून में शिकायत की थी, कि उसका निजी व्यवसाय है। तथा वह ठेकेदारी भी करता है। तथा जिसका काम सांईघाट के सामने चल रहा था। इसी निर्माण कार्य को लेकर अमर उजाला ऋषिकेश का पत्रकार महेन्द्र सिंह उसे काफी समय से परेशान कर रहा था, तथा धमकी दे रहा था कि जिस भवन का तुम निर्माण करा रहे हो, उसकी शिकायत मै प्राधिकरण से कर दूंगा। क्योंकि तुम्हारा निर्माण कार्य नक्शे के अनुसार नही हो रहा है। इसके ऐवज में महेन्द्र सिंह ठेकेदार से एक लाख रूपये मांग रहा था। अन्यथा अपने अखबार अमर उजाला में सूचना प्रकाशित करने को कह रहा था। पत्रकार महेन्द्र सिंह को मुंंह मांगे रूपये न देने पर उसके द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

शिकायतकर्ता द्वारा न्यायालय देहरादून में धारा 156(3) द.प्र.सं. में प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिस पर 22. को न्यायालय द्वारा कोतवाली ऋषिकेश को पत्रकार महेन्द्र सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिये गये थे।

इसके बाद पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई जगह छापेमारी कर चुकी थी जिसे पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मेरठ से ऋषिकेश के एक होटल व्यवसाई  के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद कोतवाली में दोनों की सिफारिश करने वाले लोगों का जमावड़ा लग गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts