हरीश रावत ने सीएम त्रिवेंद्र को कहा “कालिया ! कल अपना भी सोच क्या होगा.”

हरीश और त्रिवेंद्र के बीच ताजा वार पलटवार का यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब हरीश रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सत्ता में आने पर हम 250 यूनिट बिजली आम उत्तराखंडी को मुफ्त में देंगे। इस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बयान दिया कि हरीश रावत रिटायर हो गए हैं।
हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट 
 सियासी शाब्दिक वार पलटवार के सिलसिले का जवाब हरीश रावत ने कल अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दिया। हरीश रावत ने कहा कि “उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री कहते हैं कि हरीश रावत रिटायर्ड है उनको मेरा यह कहना अच्छा नहीं लगा हम 250 यूनिट तक बिजली आम उत्तराखंडी को मुफ्त में देंगे।”
 हरीश रावत ने त्रिवेंद्र रावत को संबोधित इस पोस्ट में कहा कि वह रिटायर्ड जरूर हैं, लेकिन टायर्ड नहीं है साथ ही उन्होंने एक शेर भी दे मारा।
 “यह बुतो अच्छा नहीं है किसी का दिल तोड़ना। कौन पूछेगा तुम्हें हुस्न के ढल जाने के बाद।”
 साथ ही उन्होंने कहा कि वह “हुस्न के ढल जाने के बाद भी सड़क पर निकलेंगे तो दो-चार सिटी जरूर बजा देंगे लेकिन कालिया कल अपना भी सोच क्या होगा।बुरा ना मानो होली है।”
एक तरह से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह इशारा करने की कोशिश की कि वह सत्ता से हटने के बाद भी सड़क पर सक्रिय हैं और लोग उनके साथ जुड़े हुए हैं किंतु उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनौती देते हुए कहा कि कल सत्ता से उतरने के बाद आपके साथ कितने लोग खड़े रहेंगे यह आप सोच लो।
अब यह देखने वाली बात होगी कि इस पर त्रिवेंद्र रावत का क्या जवाब आता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts