वाह कांग्रेस : उधर सत्र बढाने की मांग, इधर वापसी का कार्यक्रम जारी

सरकार द्वारा गैरसैंण में विधानसभा सत्र की अवधि को बहुत कम बताने वाले प्रीतम सिंह इस मामले में खुद ही बेनकाब हो गए हैं।
 प्रीतम सिंह के हवाले से उनके विशेष कार्याधिकारी प्रकाश रतूड़ी ने एक पत्र जारी किया है।
प्रीतम सिंह द्वारा जारी किया गया यह कार्यक्रम बता रहा है कि भले ही उत्तराखंड की सरकार विधानसभा सत्र की कार्यवाही बढ़ा दे लेकिन प्रीतम सिंह 8 मार्च को देहरादून आ जाएंगे।
 प्रीतम सिंह द्वारा जारी करवाए गए पत्र में लिखा गया है कि प्रीतम सिंह 2 मार्च को गैरसैंण पहुंचेंगे। 3,4,5,6 और 7 मार्च को विधानसभा सत्र में भाग लेकर वापस आ जाएंगे।
 यह कार्यक्रम बता रहा है कि प्रीतम सिंह भले ही विपक्षी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हो, किंतु उनमें सरकार से भिड़ने की शक्ति खत्म हो गई है।
कांग्रेस द्वारा जारी कार्यक्रम की प्रतिलिपि उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, राजेश धर्माणी , इंदिरा हृदयेश, हरीश रावत उत्तराखंड के सभी कांग्रेसी प्रभारियों, उत्तराखंड की चमोली, रुद्रप्रयाग की कांग्रेस कमेटियों व रुद्रप्रयाग और चमोली के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी दी गई है।
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सरकार द्वारा गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने को लेकर बहुत ही बयान बाजी कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ साथ कांग्रेस के बचे खुचे विधायक भी किसी न किसी तरह से सरकार को घेरने की बात कहते दिख रहे थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts