मार्मिक वीडियो : महिलाएं घायल पुरुष को डोली पर 10 किलोमीटर लाई पैदल

कमल जगाती, नैनीताल इन शर्मनाक तस्वीरों ने प्रदेश में अबतक के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के हवाई दौरे और फिजूलखर्ची पर अनगिनत सवाल खड़े कर दिए हैं । देखिए वीडियो https://youtu.be/V0M3QM0hrz4   बागेश्वर जिले से लगी पिंडर घाटी के दूरस्थ गांव बोरबलड़ा में व्यवस्थाओं का आभाव इन तस्वीरों से सहज ही लगाया जा सकता है । […]

कमल जगाती, नैनीताल

इन शर्मनाक तस्वीरों ने प्रदेश में अबतक के मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के हवाई दौरे और फिजूलखर्ची पर अनगिनत सवाल खड़े कर दिए हैं ।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/V0M3QM0hrz4

 

बागेश्वर जिले से लगी पिंडर घाटी के दूरस्थ गांव बोरबलड़ा में व्यवस्थाओं का आभाव इन तस्वीरों से सहज ही लगाया जा सकता है । गांव में पखडण्डी ही गांव तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग है । गांव से नजदीकी मोटर मार्ग केवल 10 किलोमीटर दूर है । बोरबलड़ा गांव में 32 वर्षीय खिलाफ सिंह चारा काटने के दौरान घायल हो गए ।

पलायन की पीड़ा। गांव मे सिर्फ महिलाएं

खिलाफ को अस्पताल ले जाने के लिए युवाओं की जरूरत पड़ी तो पलायन के पीड़ित गांव में एक्का दुक्का जवान ही मिले। गांव में अधिकतर बुजुर्ग और महिलाएं रह गई हैं । हालात गंभीर होता देख गांव की मजबूत महिलाओं ने डोली उठाने की कमान संभाली। ऐसे हालात में घायल को 10 किमी दूर बदियाकोट तक डोली में लाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। गांव की महिलाओं ने साहस का परिचय दिया और घायल की डोली रोड तक पहुंचा दी। महिलाओं ने तीव्र ऊंचाई वाले उबड़-खाबड़ रास्ते होते हुए घायल को सड़क मार्ग तक पहुंचाया । ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास कोई संसाधन नहीं हैं और नेता भी उनके पास केवल वोट मांगने आते हैं।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts