पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एक्सक्लुसिव: उत्तर प्रदेश सेतु निगम बिना मानक और अनुमति के चल रहा हॉट मिक्स प्लांट 

हॉट मिक्स प्लांट से सटे केंद्रीय विद्यालय के बच्चों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़

March 7, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

अनुज नेगी

इन दिनों हरिद्वार देहरादून हाइवे व फ्लाईओवर निर्माण में लगी उत्तार प्रदेश राज्य सेतु निगम जमकर मानकों की धज्जियां उड़ा रहा है।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की सीमा पर लगे राज्य सेतु निगम का हॉट मिक्स प्लांट हाइवे निर्माण के लिए मटेरियल उपलब्ध कराने हेतु रायवाला के खांड ग्रामसभा में स्थापित किया गया है।जो नियमों को ताक पर रख कर कार्य कर रहा है। राजाजी टाइगर पार्क की मोतीचूर रेंज से सटे होने के बावजूद भी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम के अधिकारी मानकों के पालन को जरा भी तैयार नही है। बिना एनओसी के यहां पर लगातार कार्य किया जा रहा है।


इस हॉट मिक्स प्लांट से सटे केंद्रीय विद्यालय रायवाला के सैकड़ों बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। प्लांट से निकलने वाले धूल कणों के कारण स्थानीय लोगों को भी तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मगर राजाजी पार्क प्रशासन इससे अनजान बना हुआ है। अब तक राजाजी पार्क के कई अधिकारी यहां तैनात रहे, मगर उसके बावजूद भी किसी के द्वारा इस पर कार्यवाही नहीं की गई। पार्क महकमे द्वारा पार्क की सीमा सटे इस प्लांट पर कार्यवाही न किया जाना सवालों को खड़े कर रहा है।

अब सवाल यह है कि आख़िर केंद्रीय विद्यालय के सैकड़ों बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

क्या कहते हैं नियम

मानको के अनुसार वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से इसकी दूरी पांच किमी होनी चाहिए, मगर यह राजाजी की सीमा पर ही स्थित है। वही किसी भी प्लांट से स्कूल पांच सौ मीटर दूर होना चाहिए, मगर यंहा स्कूल व प्लांट के बीच महज एक सड़क है। इसके साथ ही पांच सौ मीटर की दूरी पर आवादी क्षेत्र नही होना होना चाहिए, मगर यह हॉट मिक्स प्लांट गांव में निवास करने वाले कि भूमि पर स्थापित है। नियमों को खुलेआम तोड़ने के बावजूद भी पिछले कई सालों से यह प्लांट यहां स्थापित है।

“मेरे संज्ञान में इस प्रकार की कोई जानकारी नही है और अभी तक हमें इस तरह की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।”

प्रेम लाल, उपजिलाधिकारी ऋषिकेश

” मेरे संज्ञान में इस तरह की कोई भी जानकारी नही है,वैसे भी मेने कुछ समय पहले इस क्षेत्र में जॉइन की है”इस मामले को में दिखवाता हु। “

कोमल सिंह, वन्यजीव प्रतिपालक, राजाजी टाइगर पार्क


Previous Post

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ डाक्टरों ने निकाला जुलूस

Next Post

जल्द घोषित हो गैरसैंण नया जिला : सतीश लखेड़ा

Next Post

जल्द घोषित हो गैरसैंण नया जिला : सतीश लखेड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • फर्जीवाड़ा: फर्जी पते पर बनवाया आधार कार्ड। 420 में मुकदमादर्ज…
  • डीएम ने सुनी जनता की बात: 129 शिकायतें, तुरंत एक्शन के आदेश
  • बड़ी खबर: राजस्व कर्मियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार। पहले दिन से ही चरमराई व्यवस्थाएं..
  • बिग ब्रेकिंग: हरिद्वार के नए डीएम बने मयूर दीक्षित। निकिता खंडेलवाल को टिहरी की जिम्मेदारी..
  • बिग एक्शन: दो IAS, एक PCS समेत 12 अफसर सस्पेंड…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!