ब्रेकिंग : भाजपा मे लगे नारे। “हमारा सीएम कैसा हो प्रेमचंद अग्रवाल जैसा हो”

ऋषिकेश : बीते दिनों उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उठी अफवाहों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत खारिज कर चुके हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हैं कि मानते नहीं। देखिए वीडियो 1 https://youtu.be/9Zi6uf565mA बात है उस वक्त की, जब गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाए जाने की खुशी में ऋषिकेश में विधानसभा सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल का […]

ऋषिकेश : बीते दिनों उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर उठी अफवाहों को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत खारिज कर चुके हैं। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हैं कि मानते नहीं।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/9Zi6uf565mA

बात है उस वक्त की, जब गैरसैंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाए जाने की खुशी में ऋषिकेश में विधानसभा सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान नगर में रैली निकाली गई।

गैरसैंण पर क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष  2

https://youtu.be/rWR4M1bt9iM

 

ढोल की थाप पर खुशी से झूमते नाचते कार्यकर्ता प्रेमचंद अग्रवाल व भाजपा के जयकारे भी लगा रहे थे। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने “हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, प्रेमचंद अग्रवाल जैसा हो कि नारे भी खूब लगाए। भले ही कार्यकर्ताओं ने अति उत्साह में ये नारे लगाए हों पर…..।

वहीं इन नारों पर प्रेमचन्द अग्रवाल भी खूब मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दरअसल ऋषिकेश ने आयोजित इस कार्यक्रम से प्रेमचंद अग्रवाल अपने समर्थकों के जरिये जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने में उनकी बड़ी भूमिका रही है। यही वजह है कि डोईवाला व देहरादून में मुख्यमंत्री के अभिनंदन कार्यक्रम के समानांतर उन्होंने भी ऋषिकेश में अपना अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित करवाया। बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अफवाहें फैल गईं कि राज्य में सीएम बदले जा रहे हैं, इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए तब मुख्यमंत्री को खुद सामने आना पड़ा था।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts