कर्मचारियों ने की सीएम को सदबुद्धि की प्रार्थना

कमल जगाती, नैनीताल

राज्य कर्मचारियों के इस संगठन ने दोपहर पुराना घोड़ा स्टैंड से शुरू होकर बैंड स्टैंड और चाट पार्क के रास्ते होते हुए नयना देवी मंदिर में प्रार्थना की।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/H9P2b7beGhQ

 

कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में जुलूस निकालकर राज्य सरकार से पदोन्नति में आरक्षण वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों में महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर जुलूस को समर्थन दिया।

सभी आंदोलनकारियों ने मंदिर में हाथ जोड़कर प्रदेश सरकार की सत्यबुद्धि की कामना की है।
आंदोलन में राज्य सरकार से जुड़े पंचायती राज, ग्राम विकास, जल संस्थान, ऑडिट, कुमाऊं विश्व विद्यालय, एन.सी.सी., डी.एस.बी.परिसर, कोषागार, जिला परिषद, जिला पंचायत, शिक्षा, उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर फेडरेशन, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, तहसील आदि विभागों के आंदोलनरत कर्मचारियों/अधिकारियों ने भाग लिया। कर्मचारियों ने नारे लगाकर कहा कि “अभी तो दिल्ली हारी है अब उत्तराखण्ड की बारी है।”

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts