भाजपा सरकार के जश्न पर हरीश रावत की नसीहत

अनुज नेगी/देहरादून उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार राज्य की सभी 70 विधान सभा सीटों पर जश्न मनाने की तैयारी में जुट गई है. त्रिवेंद्र सरकार 18 मार्च को अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है. तीन साल में राज्य सरकार की उपलब्धि और अपना रिपोर्ट कार्ड […]

अनुज नेगी/देहरादून

उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार राज्य की सभी 70 विधान सभा सीटों पर जश्न मनाने की तैयारी में जुट गई है. त्रिवेंद्र सरकार 18 मार्च को अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है. तीन साल में राज्य सरकार की उपलब्धि और अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर बीजेपी सभी विधानसभा क्षेत्रों में जश्न मनाकर जनता को संदेश देने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर कई सवाल पूछे हैं।त्रिवेन्द्र सरकार इस जश्न के 11 से 12 करोड़ ख़र्च करने जा रही है, जिसके लिए सूचना विभाग द्वारा प्रत्येक जिले को धनराशि जारी कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने त्रिवेन्द्र सरकार को नसीहत देकर कहा है कि सरकार कोरोना वायरस से लड़ने के सरकार ढांचा खड़ा करने के लिए चिकित्सालयों पर इस धनराशि को खर्चा करे,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिए त्रिवेन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी देशवासियों को सलाह देते है कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिये आवश्यक है कि आप लोग भीड़-भाड़ से बचे, मगर उत्तराखंड की सरकार बहुत साहसी है।

त्रिवेन्द्र सरकार 3 तीन साल पूरे होने पर जश्न मना रही है, वही हरीश रावत ने कहा जब हम जैसे लोगो ने कोरोना वायरस के चलते होली मिलन कार्यक्रम स्थगित कर दिया था, मगर उत्तराखंड को लगता है कोरोना वाइरस से कोई भय नहीं है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts