बिग ब्रेकिंग : पूरा देश लॉक डाउन। 21 दिन तक सख्त पाबंदी

विजेंद्र राणा पूरे देश में 3 सप्ताह तक यानी 21 दिन तक सख्त लॉक डाउन रहेगा। घरों से निकलने पर भी पाबंदी रहेगी। कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए बताया आज रात 12:00 बजे से पूरे देश में लॉक डाउन रहेगा। देहरादून में जिलाधकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने भी […]

विजेंद्र राणा

पूरे देश में 3 सप्ताह तक यानी 21 दिन तक सख्त लॉक डाउन रहेगा। घरों से निकलने पर भी पाबंदी रहेगी। कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए बताया आज रात 12:00 बजे से पूरे देश में लॉक डाउन रहेगा। देहरादून में जिलाधकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने भी अंतरराज्यीय सीमाओं के साथ-साथ अंतर्जनपदीय सीमाओं को भी तत्काल प्रभाव से सील किए जाने के आदेश पारित कर दिए हैं।

 हालांकि मेडिकल की दुकानें खुली रहेंगी तथा कल 25 तारीख को प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दृष्टिगत विधानसभा तथा सचिवालय के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को वाहन के साथ अनुमति होगी जो विधानसभा सत्र की अवधि के बाद निरस्त समझी जाएगी।
 सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक बैंक, एटीएम और कोषागार आम जनता के लिए खुले रहेंगे तथा 10:00 बजे से 12:00 बजे तक श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को आर्थिक सहायता संबंधी कार्यों का संचालन किया जाएगा।
 बैंक और कोषागार के कार्मिकों को 12:30 बजे तक घर जाने की अनुमति अनुमन्य होगी।
 टेलीफोन, दूरसंचार, पोस्टल, इंटरनेट सर्विस तथा केबल ऑपरेटर के कार्यों के लिए छूट रहेगी।
 खाद्य आपूर्ति और उसकी श्रृंखला प्रबंधन से संबंधित वाहनों को किसी भी चेक पोस्ट पर नहीं रोका जाएगा, जिसमें पशुओ हेतु खाद्य सामग्री भी शामिल है।
 उपरोक्त निर्देशों का उल्लंघन भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts