गुड न्यूज़ : एक कोरोना मरीज की रिकवरी। संख्या चार से घटकर हुई तीन

 उत्तराखंड के लिए एक राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 से घटकर 3 हो गई है। देहरादून में भर्ती दो आईएसएस अफसरों में से एक अफसर की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है।  यह सुकून भरी खबर तब है, जबकि देश में और जगह कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती […]

 उत्तराखंड के लिए एक राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 से घटकर 3 हो गई है। देहरादून में भर्ती दो आईएसएस अफसरों में से एक अफसर की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
 यह सुकून भरी खबर तब है, जबकि देश में और जगह कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
 अस्पताल प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इन आईएफएस अफसर ने डॉक्टरों के निर्देशों का सही से पालन किया, दवाई ठीक टाइम पर खाई और साफ सफाई का अधिक ध्यान रखा गया। यही कारण है कि इनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आया और अब इनकी एक जांच मे कोरोना संक्रमण नेगेटिव आ गया है। दो जांच अभी बाकी है।
 गौरतलब है कि इन मरीजों की देखभाल श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ अनुराग अग्रवाल तथा डॉ रणजीत सिंह कर रहे हैं।
इस राहत भरी खबर से कोरोना मरीजों की देखभाल में जुटे डॉक्टरों और नर्सों में भी खुशी की लहर है।
अभी आई एफ एस अफसर को कुछ दिन और सघन देखभाल में रखा जाएगा।
ठीक होने के बाद यह अफसर लोगों से मिल सकते है लेकिन फिर भी इन्हें घर में लाॅकडाउन मे रहना पड़ेगा, क्योंकि खुले में जाने से इन्हें दोबारा संक्रमण हो सकता है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts