उपजिलाधिकारी ने मीडिया पर निकाली अपनी भड़ास। पूर्व में अभद्र व्यवहार का वीडियो हुआ था वायरल

अनुज नेगी
एक अधिकारी को अपने पद का इतना गुरुर है कि वह किसी को भी धमका देता है। पौड़ी जिले में उप जिलाधिकारी अंशुल सिंह का आमजन के साथ अभद्र व्यवहार सोशल मीडिया में आना, उसके बाद वह उपजिलाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो के बाद आमजन के साथ सोशल मीडिया में अपील करके लोगों को समझाना और इन सब के बाद उप जिलाधिकारी का मीडिया बंधुओं में आक्रोशित होने का वीडियो अब सोशल मीडिया में फिर से आ गया है। जिसमें उपजिलाधिकारी अंशुल सिंह खबर के लिए गए मीडिया कर्मियों पर अपनी भड़ास निकालते हुए भी देखे जा सकते हैं।

https://youtu.be/j6YvnYTrJMM

यह वाकया तब का है, जब उप जिलाधिकारी अंशुल सिंह नगर पालिका में बंट रही खाद्य सामग्री के वितरण में लगी भीड़ को संभालने के लिए नगर पालिका परिषद पहुंचे थे।

इस दौरान वे मीडिया कर्मियों से ही भिड़ गए। उप जिलाधिकारी तब से आक्रोशित दिखाई पड़ रहे हैं, जब से उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वे आमजन पर लाठियां भांजते हुए दिखाई दे रहे थे। उसकी भड़ास अब उप जिलाधिकारी ने मीडिया कर्मियों पर भी निकाली शुरू कर दी है। सवाल यह है कि जब उप जिलाधिकारी पौड़ी मीडिया कर्मियों के साथ ही इस तरह का बर्ताव का व्यवहार कर रहे हैं तो वे आम जन के साथ किस तरह का व्यवहार करते होंगे, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts