पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

उत्तराखंड पहुंचे जमातियों के खिलाफ मुकदमें दर्ज। मस्जिदों से निकालकर किया क्वारंटाइन

April 1, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

मनोज नौडियाल

देहरादून। दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित जमात से गुपचुप तरीके से उत्तराखंड आकर अपने-अपने इलाकों में पहुंचने से उत्तराखंड की नींद उड़ गई है। उक्त समारोह में शामिल कई लोगों में अब तक कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में इन जमातियों को ढूंढना और ये लोग किन-किन लोगों के संपर्क में आए, इसका पता लगाना चुनौती बन गया है।


इसी कड़ी में पौड़ी जिला प्रशासन की चौकसी के चलते अब तक 26 लोगों को चिन्हित कर दिया गया है। ये लोग अलग- अलग जमातों में शामिल हुए थे। लॉकडाउन के बावजूद पांच लोगों के जमात में शामिल होकर लौटने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल उन्हें श्रीनगर स्थित जीएमवीएन में कोरंटाइन किया जा रहा है।
उधर रुद्रपुर में भी 13 जमातियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी देंवेंद्र पिंचा के अनुसार पूछताछ के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
इस्लाम के प्रचार के लिए दिल्ली और बिजनौर उत्तर प्रदेश से कोटद्वार पहुंचे जमातियों की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन ने दिल्ली और बिजनौर से कोटद्वार आये 33 जमातियों को क्वारंटाइन कर दिया है। हालांकि इन सभी लोगों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नजर नहीं आया है। प्रशासन का कहना है कि ऐहतियात के तौर पर इन लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।
उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के अनुसार 25 फरवरी 2020 को दिल्ली से 10 लोगों की जमात कोटद्वार आई थी। इसके बाद 14 मार्च 2020 को 16 लोगों की दूसरी जमात नगीना बिजनौर उत्तर प्रदेश से कोटद्वार आई थी। यह सभी लोग लकड़ी पड़ाव स्थित मदनी और मदीना मस्जिद में रह रहे थे। इसके अलावा चांदपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश में जमात में शामिल होकर सात लोग कोटद्वार आये थे। जिसमें दो शहरी और पांच ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, लेकिन किसीमें भी कोरोना वायरस का लक्षण नहीं पाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से 26 लोगों को पर्यटन विभाग के गेस्ट हाऊस कौडिय़ा और 7 लोगों को आयुर्वेदिक अस्पताल सिम्बलचौड़ में क्वारंटाइन कर दिया है। इनके स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सक भी तैनात किए गए हैं।
उत्तराखंड सरकार की ओर से भी सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कोटद्वार में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है।
बताते चलें कि यूं तो अब तक उत्तराखंड से 34 लोगों के जमात में शामिल होने की बात सामने आ रही है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इनकी संख्या 500 से ज्यादा से भी अधिक हो सकती है। ये जमाती अलग-अलग जमातों में शामिल होने गए थे। बताया यह भी जा रहा कि इनमें सबसे अधिक 22 लोग हरिद्वार जिले के हैं। जबकि अल्मोड़ा से चार, नैनीताल से नौ और उत्तरकाशी से तीन लोग जमात में शामिल होकर उत्तराखंड लौटे हैं।


Previous Post

कोरोना महामारी से जंग में देवदूत बने हैं डाक्टर व उनके साथी

Next Post

जेल में बन्द कैदियों ने भी दी मेहनत की कमाई प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में दान

Next Post

जेल में बन्द कैदियों ने भी दी मेहनत की कमाई प्रधानमंत्री रिलीफ फंड में दान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण में हुआ 68% मतदान। महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग 
  • RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: 434 पदों पर निकली भर्ती, जानिए salary और अन्य detail
  • बिग न्यूज़: जिला आबकारी अधिकारी पर गिर सकती है गाज। डीएम ने की निलंबन की संस्तुति
  • Smartphone Overheating Problem: जानिए क्या है कारण और कैसे बचें!
  • ब्रेकिंग: UKSSSC ने जारी की पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार सहित कई पदों की तिथियां घोषित। देखें..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!