एक्सक्लूसिव वीडियो : लॉकडाउन में जनता घरों पर, सड़कों पर मदमस्त घूम रहे गजराज

अनुज नेगी पूरे देश मे लॉक डाउन की वजह से लोग घरों में हैं, लेकिन गजराज मदमस्त सड़कों पर घूम रहे हैं। हरिद्वार में आज सुबह तीन बजे हरकी पैड़ी पर एक गजराज पहुंच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बताया गया कि राजाजी पार्क के जंगल […]

अनुज नेगी

पूरे देश मे लॉक डाउन की वजह से लोग घरों में हैं, लेकिन गजराज मदमस्त सड़कों पर घूम रहे हैं। हरिद्वार में आज सुबह तीन बजे हरकी पैड़ी पर एक गजराज पहुंच गया। लोगों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
बताया गया कि राजाजी पार्क के जंगल से होते हुए पूरा शहर घूमने के बाद उक्त हाथी मनसा देवी मंदिर से पास से रेलवे ट्रैक होते हुए वापस जंगल चला गया।

https://youtu.be/5U7bWsGNyD8

आपको बता दें इससे पहले भी विगत पांच मार्च को राजाजी पार्क के गोहरी रैंज के अंतर्गत ऋषिकेश स्वर्गाश्रम क्षेत्र में भूतनाथ मंदिर के समीप एक साधु को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला था। रात को साधु जंगल से सटे रिहायशी क्षेत्र में सो रहा था। आसपास उपस्थित लोगों ने बताया कि तड़के हाथी ने सो रहे साधु पर हमला किया था।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts