कोटद्वार : कोरोना से लड़ने के लिए कोरोना फाइटर पुलिस मित्र पूर्व सैनिकों ने दिया सहयोग

अनुज नेगी कोटद्वार। कोरोना वायरस की रोकथाम व राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली कोटद्वार द्वारा इस महामारी से लड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए कोरोना फाईटर पुलिस मित्र पूर्व सैनिकों के रूप में एक अनुशासित सहयोग बल का निर्माण किया गया […]

अनुज नेगी
कोटद्वार। कोरोना वायरस की रोकथाम व राज्य सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन को सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली कोटद्वार द्वारा इस महामारी से लड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए कोरोना फाईटर पुलिस मित्र पूर्व सैनिकों के रूप में एक अनुशासित सहयोग बल का निर्माण किया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनोज रतूड़ी द्वारा सोशल डिस्टैन्सिंग बनाकर ‘कोरोना फाईटर पुलिस मित्र’ पूर्व सैनिकों को भली भांति ब्रीफ किया गया। उसके पश्चात कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जैसे बैंक, ATM, सरकारी राशन की दुकानों सोशल डिस्टेंसिंग व्यवस्था बनाने के लिए ड्यूटी हेतु भेजा गया। सभी कोरोना फाईटर को व्यावहारिकता के साथ अपमने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु बताया गया एवं प्रत्येक दिन आवश्यकता पड़ने पर इन पूर्व सैनिकों का सहयोग लिया जायेगा।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts