बड़ी खबर : एक और कोरोना मरीज रुड़की से। अब तक 32

अनुज नेगी देहरादून।रुड़की में देर रात एक कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को देर रात उक्त युवक की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें ज्वालापुर के कस्सबान क्षेत्र […]

अनुज नेगी
देहरादून।रुड़की में देर रात एक कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि कर दी है। अब राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को देर रात उक्त युवक की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें ज्वालापुर के कस्सबान क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय युवक को कोरोना होने की पुष्टि हुई। बताया गया कि उक्त युवक 14 फरवरी को ज्वालापुर से मेरठ एक जमात में गया था। वह 27 मार्च को वापस लौटा था।

हरिद्वार जिले के रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती यह मरीज हरिद्वार के मेला अस्पताल में ले जाया गया है। वहां पर इनका इलाज चलेगा।

यह व्यक्ति कुछ दिन पहले ही अपने गांव पहुंचा था। अब इनके रिश्तेदारों सहित 18 लोगों को रुड़की के ही अस्पताल मैं क्वॉरेंटाइन करके रखा गया है।

जाहिर है कि मंगलवार को देर शाम तक यही माना जा रहा था कि आज कोई भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है, किंतु 5 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती इस व्यक्ति के कारण फिर से चुनौतियां बढ़ गई है।

वहीं रुड़की के पनियाला निवासी कोरोना संक्रमित युवक की दो बहनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एक बहन की उम्र 18, दूसरी की उम्र 16 साल है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts