महिला पुलिसकर्मियों का कमाल, पुलिस लाइन में ही बना रहीं ये विशेष मास्क

राजू परिहार/बागेश्वर कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक माने जाने वाले मास्क को लेकर बागेश्वर पुलिस कप्तान रचिता जुयाल बहुत गंभीर हैं। कोरोना संकट के दौर में जिलेभर में मास्क की किल्लत है। कई दुकानों पर भी मास्क उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पुलिस की महिला कांस्टेबल की टीम पुलिस लाईन में खुद सिलकर […]

राजू परिहार/बागेश्वर

कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक माने जाने वाले मास्क को लेकर बागेश्वर पुलिस कप्तान रचिता जुयाल बहुत गंभीर हैं। कोरोना संकट के दौर में जिलेभर में मास्क की किल्लत है। कई दुकानों पर भी मास्क उपलब्ध नहीं है। ऐसे में पुलिस की महिला कांस्टेबल की टीम पुलिस लाईन में खुद सिलकर मास्क तैयार कर रही है। दो महिला पुलिसकर्मियों को सिर्फ मास्क बनाने के काम में ही लगाया गया है। ज़रूरत पड़ने पर और भी महिला पुलिसकर्मी को इस क़ार्य में लगाया जायेगा।

बकायदा इसके लिए सिलाई मशीन भी महिला पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई गई हैं।
बताया जा रहा है बागेश्वर जनपद के पुलिसकर्मियों को सबसे पहले इस मास्क की आपूर्ति की जाएगी। जनपद के सभी थानों, चौकियों और कार्यालयों में मास्क की उपलब्धता कराने के बाद अगर जरूरत पड़ेगी तो बाहर आम जनता को भी ये मास्क वितरित किए जाएंगे। बनने वाले मास्क की लागत बाज़ार में मौजूद मास्क से कम बताई जा रही है।
बागेश्वर पुलिस अधीक्षक महोदया रचिता जुयाल की पहल पर इस प्रकार से महिला कांस्टेबलों को पुलिस लाइन्स में मास्क बनाने के लिए लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर के आदेशानुसार वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव/रोकथाम हेतु लाॅकडाउन ड्यूटी में दिन-रात कार्यरत जनपद पुलिस के जवानों की महामारी से बचाव के लिए पुलिस लाईन बागेश्वर में महिला आरक्षी ममता तथा महिला मुख्य आरक्षी(प्रो.) गोविन्दी टम्टा द्वारा जवानों के लिए माॅस्क बनाये जा रहे हैं, माॅस्क बनाने के बाद उनको सेनैटाइज कर जवानों को वितरित किया जाएगा। जिससे जनपद पुलिस के जवानों को माॅस्क की कमी का सामना ना करना पडे़, क्योंकि बाजार में मास्क या तो बहुत महंगा या फिर मिल ही नहीं रहा है।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts