गजब : भाजपा विधायक जी मांग रहे लाॅकडाउन में छूट, कार्यकर्ताओं को पुलिस न दे कूट  

गजब : तमाम नियमों को ताक पर रख भीड़ जुटाते तथा भाजपा नेताओं को लाॅकडाउन में छूट देने का एसडीएम पर दबाव बनाते जिलाध्यक्ष तथा विधायक

टिहरी प्रतापनगर । एक तरफ प्रदेश में कोरोना का कहर दूसरी तरफ तमाम सुरक्षा नियमों को ताक में रखकर प्रदेश के मुखिया सहित उनके नेताओं की ऊल-जलूल हरकतें, कैसे पाएंगे महामारी से निजात

दो दिन पहले मुख्यमंत्री मोमबत्ती के नाम पर कुछ लोगों की पटाखे चलाने भीड़ जुटाने की जमकर तारीफ कर रहे थे। आज उनके विधायक प्रतापनगर अचानक नींद से जागने के बाद लंबगांव बाजार में मोदी किट बांटने के नाम पर भीड़ इकट्ठा कर अधिकारियों के सामने जमकर मजमा लगाते नजर आए।

जी हाँ महामारी में ईद का चांद हुए विधायक प्रताप नगर विजय पंवार आज अचानक जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी के साथ लंबगांव मे प्रकट हुए और मोदी किट बांटने के नाम पर पूरा सिस्टम ही हिला दिया। न कोई सोशल डिसटेंस न नियम न कानून न महामारी का कोई दुख, बस सिर्फ राजनीति और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित लोगों की भीड़ और उनके इस तमाशे को देखते बेबस स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी।

यही नहीं विडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि कैसे विधायक प्रताप नगर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष टिहरी एसडीएम से भाजपा नेताओं को लाॅकडाउन के दौरान इलाके में घुमने की इजाजत देने का दबाव बना रहे हैं, जबकि एसडीएम रज्जा अब्बास कह भी रहे हैं कि आप बड़़ी आसानी से आनलाईन पास ले सकते हैं, लेकिन नेता जी तो नेता जी ठहरे, नियम उनके लिए थोड़ी हैं। वह कह रहे हैं मैं कुछ नहीं जानता मैं संगठन मंत्री होने के नाते आप से कह रहा हूँ कि मेरे कार्यकर्ताओं को आप लाॅकडाउन के दौरान इधर उधर घूमने दें।
यह है उत्तराखण्ड का हाल ऐसे लड़ेंगे हम इस महामारी से। वैसे उम्मीद करें भी तो किससे, जब मुखिया जी ही ऐसै हों तो बाकी नेता कहां पीछे रहने वाले हैं।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts