मेहंदी सूखने से पहले गर्भवती दुल्हन ने गले में लगाया फंदा। घरेलू हिंसा से थी परेशान 

पांच महीने पहले ही प्रमिला की शादी देहरादून की कुआं वाला में पंकज उनियाल से हुई थी। किंतु पिछले दिनों उसने पंखे से लटककर मौत को गले लगा लिया। मृतिका गर्भवती भी थी। आत्महत्या से पहले अपने पिता को व्हाट्सएप में भेजे। मैसेज से मृतिका के साथ हुई उत्पीड़न का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पंकज उनियाल द्वारा दवा फैक्ट्री में काम करता है और उसके पिता वर्तमान में तहसीलदार कालसी के पद पर कार्यरत हैं। विगत एक महीने पहले उनकी पुत्रवधु ने घर पर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
 लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के साथ उसके पति द्वारा रोज मारपीट की जाती थी, जिससे लड़की बहुत आहत थी।
 जिस दिन लड़की की डेथ के दिन 31मार्च को 8 बजे मृतका ने अपने पति के साथ फोन पर बात की, जिसको सुनकर ये जरूर लगता है कि आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। मृतिका गर्भवती थी। पुलिस एक माह से सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है।
 वहीं मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा आरोपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
 उन्होंने बताया कि आरोपी के पिता ऊंचे पद पर हैं और भाई पुलिस में है, जिसके कारण जांच रिपोर्ट में विलंब किया जा रहा है।
आपको बता दें कि मृतका की शादी को अभी सिर्फ चार माह का समय ही हुआ था और वह तीन माह की गर्भवती भी थी।
लास्ट समय मे लड़की ने अपने पिता को मैसेज किया था। हालांकि पुलिस भी अब पूरा सहयोग दे रही है मृतक के घर वालो को, लेकिन प्रगति अपेक्षित नही है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts