एक्सक्लूसिव सेंट्रल यूनिवर्सिटी : रात को ऑर्डर, सुबह डिसऑर्डर

मंजू राणा 

गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन अपने आदेशों के पालन को लेकर के असमंजस में है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार रात को निकाले गए आर्डर को शनिवार सुबह निरस्त कर दिया।

शुक्रवार रात कुलपति प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल ने इंटरनल एग्जाम ऑनलाइन लिए जाने व इंटरनल एग्जाम के अंक 31 अप्रैल तक विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा नियंत्रक को भेजने के आदेश जारी किए थे, लेकिन शनिवार सुबह इस आदेश को निरस्त कर दिया गया और इस आदेश की प्रति विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई।

इसके अलावा कुलपति ने सभी विभागों को अपने छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि इस निर्देश को यथावत रखा गया है।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts