लॉकडाउन तोड़ने की विदेशियों को सजा। पांच सौ बार लिखना पड़ रहा है ‘आई एम सॉरी!

कुमार दुष्यंत 

धर्मनगरी ऋषिकेश में पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले विदेशियों को सबक सिखा रही है।सजा भी ऐसी कि विदेशी इसके बाद लॉकडाउन तोडने से तौबा कर रहे हैं।
लॉकडाउन को तोड़ने के बाद पुलिस की सजा की कई तस्वीरें हम देख चुके है ऋषिकेश में पुलिस लॉकडाउन तोड़ने पर विदेशियों से पांच सौ बार ‘आइ एम सॉरी’ लिखवा रही है।


ऋषिकेश में बडी संख्या में विदेशी पर्यटक हैं और यह बार बार लॉकडाउन का उल्लंघन कर गंगा तटों पर इधरउधर निकल रहे हैं। पुलिस ऋषिकेश में लॉकडाउन के उल्लंघन पर इन विदेशियों को ऐसी सजा दे रही है कि इनके हाथ दुखे जा रहे हैं और यह लोग इस सजा के बाद बाहर निकलने से तौबा कर रहे हैं। पुलिस ऐसे विदेशियों को 500 बार सॉरी लिखने की सजा दे रही है।जिसके बाद लॉकडाउन के उल्लंघन की गंभीरता इन्हें समझ आ रही है।
जहां पूरे देश में लोग घरों में हैं लेकिन वहीं ऋषिकेश में लॉकडाउन के नियमों का विदेशी पर्यटक धज्जियां उड़ा रहे हैं।वह ऐसा जानबूझकर कर रहे हैं या अन्जाने में ,इसकी पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद यह लॉकडाउन का पालन जरूर कर रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान विदेशी नागरिक बिना वजह संगम,त्रिवेणी व नीलकंठ रोड़ पर घूमते नजर आते रहते हैं।
जिसके बाद पुलिस ने इनपर सख्ती शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी विनोद कुमार विदेशी पर्यटकों को नियमों के उल्लंघन में 500 बार पेज पर सॉरी लिखने की सजा दे रहे हैैंऔर साथ ही उन्हें लॉकडाउन के नियमों के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts