बड़ी खबर : कालाबाजारी मे भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का पति गिरफ्तार

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने गरीबों का राशन अवैध रूप से बचने पर एक सरकारी सस्ते गल्ले के मालिक को किया गिरफ्तार
■■■■■■■■■■■■■■■■■
श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लाॅक डाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने/नियमों की अवहेलना करने वालों एवं अनाधिकृत रूप से खाद्यान का भण्डार करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश पर दिनाॅक. 10.04.2020 को कोतवाली अल्मोड़ा में एनटीडी में अनूप सिंह द्वारा अपने जनरल स्टोर में साई मन्दिर के पास राहुल पंत के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से अवैध रूप से 450 किलोग्राम चावल का भण्डारण किया गया था जिससे अधिक लाभ प्राप्त कर सके।
राहुल पंत भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का पति है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरूण कुमार वर्मा ने बताया कि उक्त अभियोग में आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त आज दिनाॅक 13.04.2020 को अभियुक्त राहुल पन्त जो कि वर्ष 2004 से सरकारी सस्ते गल्ले का विक्रेता है, के विरूद्व राजकीय क्षेत्रीय खाद्यान भण्डार गृह व अन्य अभिलेखीय पर्याप्त साक्ष्य एकत्र कर पाया कि इनके द्वारा गरीबों को आवंटित होन वाले सरकारी सस्ते गल्ले के राशन को अवैध रूप से बेचकर लाभ कमाये जाने के साक्ष्य पाये जाने पर राहुल पन्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
 इस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में मु0अ0सं0. 26/2020 धारा. 2 ए/3 महामारी अधिनियम एवं 188 भा0द0वि0/3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व 51 बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम बनाम अनूप सिंह पुत्र धन सिंह/देवेन्द्र सिंह पुत्र अनूप सिंह व राहुल पन्त के विरूद्व अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें अनूप सिंह एवं देवेन्द्र सिंह को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts