बाप ड्राइवर संग बेटे को हरिद्वार से गुपचुप लाया किच्छा। पड़ोसी की शिकायत पर तीनों क्वारंटाइन

किच्छा , दिलीप अरोरा 

उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के किच्छा शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक घर के प्रकाश शाह अपनी गाड़ी से पडोसी राजीव रावल के साथ कुछ दिन पूर्व हरिद्वार प्रकाश के पुत्र सुकरित शाह 14 वर्षीय लगभग को लेने किच्छा से गए थे।
और एक दिन पहले ही किच्छा वापस लौटे थे।
इसमें हैरान करने वाली बात है की यह दोनों 220 किमी का सफर ऐसे वक्त पर करके आये हैं जब सम्पूर्ण लॉक डाऊन चल रहा है।

अब शहर के वार्ड 16 के इन दो घरों के बाहर प्रशासन ने covid-19 के पोष्टर लगाकर घरों के 3 लोगों को 14 दिन के लिये होम कोरनटाइन कर दिया है।


पूरी जानकारी लेने के लिये पर्वतजन के प्रतिनिधि ने क्षेत्रीय कस्बा इंचार्ज को फोन किया पर उन्होने ऐसी जानकारी होने से ही मना कर दिया। सूत्रों के माध्यम से जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।
जिसमे पता चला कि वार्ड 16 के दो घरों पर कल प्रशासन ने होम अंडर कोरनटाइन के पोष्टर लगा दिए है।और घरों के 3 लोगों को 14 दिन के लिये होम कोरनटाइन किया हुआ है।
लेकिन ऐसे में इन दोनों का 220 किमी का सफर करके और एक बच्चे को साथ लेकर आना हैरान कर देता है क्योकि इस सफर में कुछ किमी का मार्ग पडोसी राज्य उत्तर प्रदेश का भी है और पडोसी राज्य के बहुत से इलाके पूरी तरह सीज भी है।
क्योकि यह लोग ऐसे वक़्त हरिद्वार से होकर आये हैं जिस वक़्त जिले में कोरोना पॉजिटिव केस भी है जिनमे कल ही 2 केस सामने आये हैं।


फ़िलहाल अभी तक शहर से कोई भी पॉजिटिव केस सामने नही आया है पर यह कार्य और लापरवाही शहर की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
प्रकाश के परिवार में 5 लोग हैं और राजीव के परिवार में 6 लोग। ऐसे में इन दोनों ने अपने परिवार को तो रिस्क में डाला ही साथ ही शहर की जनता को भी रिस्क तक पंहुचा दिया।
अब इन दोनों ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली थी या नही अभी इस बात का पता नही चल सका है। फिलहाल 14 दिन के लिये यह पोष्टर covid-19 जरूर लग गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts