वीडियो : गोद ली नाबालिगा से रात 1:30 बजे लॉक डाउन में रचाया गुपचुप निकाह ! 

देहरादून के कारगी ग्रांड क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहले एक लड़की को गोद लिया और फिर कुछ समय बाद उससे निकाह रचा लिया। लाॅकडाउन के समय में बाकायदा मौलवी बुलवाकर निकाहनामा पढ़ाया गया, जबकि लड़की अभी नाबालिग है।  घटनास्थल के एक वीडियो से यह पता चलता है कि यह विवाह किस तरह से कराया […]

देहरादून के कारगी ग्रांड क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहले एक लड़की को गोद लिया और फिर कुछ समय बाद उससे निकाह रचा लिया।

लाॅकडाउन के समय में बाकायदा मौलवी बुलवाकर निकाहनामा पढ़ाया गया, जबकि लड़की अभी नाबालिग है।

 घटनास्थल के एक वीडियो से यह पता चलता है कि यह विवाह किस तरह से कराया गया।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/I_Ct_GaU7-8

लड़की की मां और परिवार वालों ने पहले इस बात को लेकर बड़ा एतराज किया, लेकिन फिर बाद में वह भी चुप हो गए।
 लड़की के आधार कार्ड से उसकी उम्र 1 जनवरी 2003 है। यह व्यक्ति एक मदरसे का संचालक है और कुछ साल पहले इस लड़की को गोद लिया था और उसके बाद इसका शोषण शुरू कर दिया।

देखिए क्या कहते हैं मोहल्ले के लोग

https://youtu.be/9VQIVERUzDs

 

व्यक्ति की पहले से भी पत्नी है। पत्नी भी इस शादी का विरोध करती है।
लडकी का आधार कार्ड 
 अब यह मामला दबाया जा रहा है। यह घटना एक अप्रैल रात की है। अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कॉलोनी के निवासी भी इस व्यक्ति से काफी परेशान हैं। पुलिस के संज्ञान में भी यह मामला है।
 देखना यह होगा कि पुलिस इस पर क्या कार्यवाही करती है।

Also Read This

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

Related Posts