लाॅकडाउन : बिजनौर से सटी सीमाएं सील। पीएसी तैनात

कोटद्वार । कोरोना से बचाव को लेकर उत्तर प्रदेश से लगने वाली बिजनौर से सटी सीमाएं सील कर दी गई। शुक्रवार सुबह किसी भी व्यक्ति को इधर- उधर नहीं जाने दिया गया, चाहे वह आवश्यक सेवा वाला ही व्यक्ति क्यों ना हो। देखते ही देखते कौड़िया बैरियर पर लंबी कतारे लग गई। इसके लिए सीमाओ […]

कोटद्वार । कोरोना से बचाव को लेकर उत्तर प्रदेश से लगने वाली बिजनौर से सटी सीमाएं सील कर दी गई। शुक्रवार सुबह किसी भी व्यक्ति को इधर- उधर नहीं जाने दिया गया, चाहे वह आवश्यक सेवा वाला ही व्यक्ति क्यों ना हो। देखते ही देखते कौड़िया बैरियर पर लंबी कतारे लग गई। इसके लिए सीमाओ पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
प्रशासन ने गुरुवार देर रात से बिजनौर से सटी सीमाएं सील कर दी हैं। वहां से होकर किसी भी बाहरी व्यक्ति को कोटद्वार में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।

 

एसडीएम कोटद्वार योगेश सिंह मेहरा ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक सीमाओं पर सघन निगरानी करने के आदेश पारित किए हैं। आदेश पर रात से ही सीमा पर दूसरे प्रदेश से आने वाले बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

बिजनौर सीमा पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। एसडीएम ने बताया कि राजकीय बेस चिकित्सालय के सीएमएस द्वारा अवगत कराया गया था कि कोटद्वार से सटे बिजनौर के ग्रामीण अपना इलाज कराने कोटद्वार अस्पताल आ रहे है और उनके साथ दो चार व्यक्ति अन्य भी आ रहे है, जिस कारण कोटद्वार में भी कोरोना का संकट बढ़ सकता है। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts