देखिए वीडियो : आरएसएस के डंडाधारी भी उतरे लाॅकडाउन का पालन कराने

विशाल सक्सेना लॉकडाउन के चलते जहा आम आदमी अपनी जरूरी चीजों के लिए परेशान है, वहीं कुछ लोग अपने को समाज सेवी घोषित करते आम आदमी को ओर परेशान कर रहे हैं। रुद्रपुर दिनेेेेशपुर की यह घटना लगभग 11: 30 प्रातः के समय की है, जब एक व्यक्ति अपने घर के लिए सब्जी लेने वार्ड […]

विशाल सक्सेना

लॉकडाउन के चलते जहा आम आदमी अपनी जरूरी चीजों के लिए परेशान है, वहीं कुछ लोग अपने को समाज सेवी घोषित करते आम आदमी को ओर परेशान कर रहे हैं।
रुद्रपुर दिनेेेेशपुर की यह घटना लगभग 11: 30 प्रातः के समय की है, जब एक व्यक्ति अपने घर के लिए सब्जी लेने वार्ड नं0 5 से अंदर की सड़क गुरुद्वारा रोड से वार्ड 3 में बाइक से अकेला साँवरिया मार्केट में सब्जी लेने जा रहा था कि वहीं पर खड़े कुछ काली टोपी वालों ने उसकी बाइक पर डंडा मार कर बदमाशी दिखाते हुए रोक लिया। कैसे घूम रहा है, जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए बापस जा, जैसे अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए अपने अन्य साथियों को बुला लिया। जिसमे bjp के पूर्व राज्य मंत्री के पुत्र भी शामिल थे। उन्होंने भी बाइक सवार से बदतमीजी शुरू कर दी।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/3NZgnIA7knc

बाइक सवार ने भी इस बात का विरोध करते हुए थाना को फोन करके घटना को बताया, जिस पर थाना पुलिस ने भी कोई विशेष संज्ञान नहीं लिया।यहां सवाल उठता है कि आखिर इनको समाज सेवा कर नाम पर डंडा मारने का अधिकार किसने दिया। लॉकडाउन छूट के समय भी अगर ये लोग जनता को इस तरह से परेशान करेंगे तो जनता में इनके प्रति रोष पैदा होना स्वभाविक है। वही पुलिस भी इन घटनाओं को अनदेखी कर इनका साहस बड़ा रही है, जो किसी भी तरह से उचित नहीं है। व्यक्ति का आरोप है कि तथाकथित समाज सेवक पुलिसिया रौब गांठ कर खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं।
जिससे खरीदारी करने के समय मे भी आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि उक्त लोग सोशल डिस्टेंस जैसे नियमो की धज्जियाँ उड़ा कर भीड़ लगा कर लोगों को परेशान कर रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts