यूपी सीएम की मौसी को उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस ने रोका। डीएम का पास होने के बावजूद लौटाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौसी सरोज देवी और उनके पुत्र सत्येंद्र बिष्ट को उत्तराखंड बॉर्डर पर पुलिस ने रोक दिया और सहारनपुर अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार  द्वारा दिया गया पास दिखाने के बावजूद उन्हें उनके घर वापस भेज दिया।

गौरतलब है कि पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार फूल चट्टी घाट ऋषिकेश से नीलकण्ठ मार्ग पर 10 बजे होगा।

भगवानपुर रोड पर काली नदी पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने उन्हें यह कहते हुए रोक दिया कि उत्तर प्रदेश से किसी को आने की इजाजत नहीं है प्रदीप रावत में अधिकृत पास होने के बावजूद उन्हें घर लौटा दिया। सरोज देवी ने पुलिस की बात अपने परिजनों से भी फोन पर करानी चाही लेकिन पुलिस ने इंकार कर दिया।

काफी देर तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते रही कि उन्हें हमने नहीं उन्होंने लौटाया है। बाद में उच्च स्तर पर प्रकरण का हल निकला तब जाकर वह घर से वापस लौटी। फिर पुलिस ने उनको अपने वाहन से भेजा।

योगी आदित्यनाथ के पिता को देहांत के बाद उनके पैतृक गांव उत्तराखंड के पंचूर यम्केश्वर ब्लॉक में ले जाया गया है। योगी की मौसी को भी अंतिम संस्कार में शामिल होना था किंतु सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा दिया गया पास दिखाने के बावजूद उन्हें पुलिस ने रोक दिया और वापस भेज दिया था।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts