गरीब परिवारों तक राशन पहुंचा रहे बीबीएस पब्लिक स्कूल बौराड़ी व नागरिक मंच के कार्यकर्ता

ओम रमोला/टिहरी लॉकडाउन को देखते हुए शहर के ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया, जिनके पास मजदूरी के सिवाय और कुछ कार्य नहीं था और उनको बीबीएस पब्लिक स्कूल बौराड़ी के सौजन्य एवं नागरिक मंच के सहयोग से नगर क्षेत्र में आज करीब 40 परिवारों को उनके घर पर जाकर आवश्यक खाद्यान्न पहुंचाया गया। इस […]

ओम रमोला/टिहरी

लॉकडाउन को देखते हुए शहर के ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया, जिनके पास मजदूरी के सिवाय और कुछ कार्य नहीं था और उनको बीबीएस पब्लिक स्कूल बौराड़ी के सौजन्य एवं नागरिक मंच के सहयोग से नगर क्षेत्र में आज करीब 40 परिवारों को उनके घर पर जाकर आवश्यक खाद्यान्न पहुंचाया गया।
इस कार्य हेतु एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत के द्वारा नागरिक मंच को अनुमति प्रदान की गई और पास उपलब्ध कराए गए हैं।
ढूंगीधार, पिपली एवं केमसारी टिन शेड में रहने वाले ध्याड़ी मजदूरी करने वाले और फड़ लगाने वाले उन परिवारों को आवश्यक राहत पहुंचाई गई, जिनका कामकाज लॉकडाउन के चलते पिछले एक हफ्ते से पूरी तरह बंद पड़ा हुआ है।


इस दौरान बीबीएस स्कूल की प्रबंधक विनीता बिष्ट, नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, वरिष्ठ सदस्य के एस महर, कर्म सिंह तोपवाल, भगवान चंद, रमोला एवं महिपाल सिंह नेगी ने तीन-तीन सदस्यों की दो टीमें बनाकर जरूरतमंदों तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई।
कुछ लोगों को सर दर्द, बदन दर्द और गैस जैसी मामूली समस्याओं के काम आने वाली पैरासिटामोल, डिस्प्रिन और एसिलोग जैसी दवाइयां भी दी गई। मास्क भी वितरित किए गए।
बीबीएस स्कूल के संस्थापक जेएस बिष्ट के सौजन्य से आवश्यक खाद्य सामग्री के 40 पैकेट नागरिक मंच को सौंपे गए थे।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts