आम आदमी पार्टी की रसोई जरूरतमंदों को लगातार करा रही भोजन

कोरोना संक्रमण के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति के चलते प्रदेश भर में जगह-जगह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग परेशान हैं। अपना रोजगार खो चुके निम्न वर्ग के दिहाड़ी मजदूर, रोज कमाने और खाने वाली जनता पर लम्बे लाॅकडाउन का खासा असर दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में सभी सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं […]

कोरोना संक्रमण के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की स्थिति के चलते प्रदेश भर में जगह-जगह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग परेशान हैं। अपना रोजगार खो चुके निम्न वर्ग के दिहाड़ी मजदूर, रोज कमाने और खाने वाली जनता पर लम्बे लाॅकडाउन का खासा असर दिखायी पड़ रहा है। ऐसे में सभी सामाजिक व राजनैतिक संस्थाओं द्वारा अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों को मदद उपलब्ध करवायी जा रही है।

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड भी अपने आम आदमी की रसोई कार्यक्रम के तहत लगातार ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिये पका भोजन और कच्चा राशन उपलब्ध करा रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश भर में आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम चला रहे हैं, ताकि कोई भी असहाय भूखा ना सो पाये।

आम आदमी पार्टी देहरादून भी अपने “आम आदमी की रसोई” अभियान के तहत राजधानी में जगह-जगह प्रभावित जरूरतमंदों को लगातार भोजन के साथ साथ कच्चा राशन भी वितरित कर रही है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी देहरादून द्वारा कारगी ग्रांट क्षेत्र में भोजन सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें दो सौ जरूरतमंद को भोजन वितरित किया गया, साथ ही पथरीबाग, बंजारावाला व मोथरावाला में सौ ब्रेड के पैकेट भी नैनीज बैकरी के सहयोग से बांटे गये।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के उमा सिसौदिया, वीरेन्द्र पोखरियाल, द्रोण गुलाटी, मुलकराज, शैलेन्द्र भट्ट, वीरेन्द्र रावत, कमलेश शर्मा, सलमान खान आदि का विशेष योगदान रहा।

Also Read This

बड़ी खबर : यमुनोत्री हाईवे चौड़ीकरण के बाद सौली गांव में भूधंसाव का आरोप। 11 परिवार प्रभावित, चार ने छोड़े घर

नौगांव (उत्तरकाशी)। नीरज उत्तराखंडी नौगांव क्षेत्र के सौली गांव में भूधंसाव की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के...

बड़ी खबर : UKSSSC की 23 अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित, ये हैं वजह 

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 23 अगस्त...

Related Posts